विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 लाख से कम में 24kmpl का माइलेज, सनरूफ और 5-स्टार सुरक्षा वाली बेस्ट फैमिली SUV

Published: Tue, 10 Nov 2026 03:45 PM (IST)

Best 5-Seater SUV: अगर आप 10 लाख से कम में एक प्रीमियम 5-सीटर SUV खरीदना चाहते हैं तो यह गाड़ी आपको काफी पसंद आ सकती है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में TATA Nexon एक सबसे लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUVs में से एक है। इसने 5-स्टार रेटिंग, मस्कुलर डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के दम पर इस कार ने भारतीय घरों में जगह बनाई है। यह गाड़ी न केवल बेहतरीन राइड क्वालिटी और कंफर्ट देती है बल्कि पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक जैसे कई इंजन विकल्पों के साथ हर तरह के ड्राइवरों की जरूरतों को आसानी से पूरा करती है। आइए जानते हैं कि कैसे ये 5-सीटर कॉम्पैक्ट SUV आपके लिए बेस्ट हो सकती है।

TATA Nexon इंजन और परफॉर्मेंस

TATA Nexon का 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 118-120bhp की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसमें 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड AMT या 7-स्पीड DCA गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। दूसरा है 1.2 लीटर i-CNG लगभग 99 से 100PS की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। वहीं, इसमें Eco, City और Sport ड्राइव मोड्स दिए गए हैं।

Fuel Type Transmission Engine Capacity ARAI Mileage
Petrol (Manual) Manual (5/6-Speed) 1199 cc 17.44 kmpl
Petrol (Automatic) AMT / DCA 1199 cc 17.01 – 17.18 kmpl (17.18 kmpl for AMT, 17.01 kmpl for DCA)
Diesel (Manual) Manual (6-Speed) 1497 cc 23.23 kmpl
Diesel (Automatic) AMT 1497 cc 24.08 kmpl
CNG (Manual) Manual (6-Speed) 1199 cc 17.44 km/kg

सेफ्टी और रेटिंग्स

TATA Nexon के क्रैश टेस्ट की बात करें को इसे Global NCAP और Bharat NCAP दोनों में ही 5-स्टार रेटिंग मिली है और इसके हर वेरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स मिलते हैं। ब्रेकिंग और कंट्रोल के लिए इसमें ABS, EBD और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल स्टार्ट असिस्ट और लॉन्च कंट्रोल शामिल हैं। ड्राइविंग में मदद करने के लिए Nexon में 360-डिग्री कैमरा, TMPS और ब्लाइंट स्पॉट मॉनिटर भी दिया गया है।

TATA Nexon के फीचर्स

इंफोटेनमेंट की बात करें तो इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.25 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। साथ ही, ऑडियो सेटअप के तहत बेहतर वेरिएंट्स में 4-स्पीकर्स और एक सबवूफर मिलता है। कंफर्ट और सुविधा के लिए इसमें पैनोरमिक या सिंगल-पेन सनरूफ, वेंटिलेटेड लेदरेट सीटें, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और वॉइस कमांड भी दिए गए हैं।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

TATA Nexon में आगे के सस्पेंशन में कॉइल स्प्रिंग के साथ इंडिपेंडेंट, लोअर विशबोन और मैकफर्सन स्ट्रट दिए गए हैं। वहीं, पीछे का सस्पेंशन सेमी-इंडिपेंडेंट, ओपन-प्रोफाइल ट्विस्ट बीम है जिसमें स्टेबलाइजर बार, कॉइल स्प्रिंग और शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। ब्रेकिंग स्पेसिफिकेशंस के तहत आगे की तरफ डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक मिलते हैं।

इसके अलावा इस 5-सीटर कॉम्पैक्ट SUV में ABS के साथ EBD, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं। साथ ही, इसमें इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक प्री-फिल और डिस्क वाइपिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

कितनी है कीमत?

Core Trim Price Range (Ex-Showroom) Key Options / Engines
Smart ₹7.40 – ₹8.35 Lakh Base Petrol / Diesel / CNG (MT)
Smart Plus ₹8.22 – ₹9.27 Lakh Touchscreen, 4 speakers, steering controls
Smart Plus (S) ₹8.52 – ₹9.57 Lakh Adds Sunroof, Auto Headlamps, Rain-Sensing Wipers
Pure Plus ₹9.07 – ₹10.87 Lakh Mid-range petrol/diesel/CNG, manual/AMT
Pure Plus (S) ₹9.37 – ₹10.52 Lakh Sunroof features added
Pure Plus (PS) ₹9.72 – ₹11.37 Lakh Panoramic sunroof variants
Creative ₹10.17 – ₹12.22 Lakh Alloy wheels, push-button start, 360-degree camera / DCA options
Creative Plus (S) ₹10.47 – ₹12.72 Lakh Upgraded tech, dark/camo editions available
Creative Plus (PS) ₹11.47 – ₹13.67 Lakh Mid-to-high features, panoramic sunroof
Fearless Plus (PS) ₹12.42 – ₹14.52 Lakh Top-end trims including Red #Dark and AMT/Diesel variants

यह भी पढ़ें- 5.29 लाख की कीमत 28kmpl का माइलेज और 6 एयरबैग, छोटी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 5-सीटर कार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।