5.29 लाख की कीमत 28kmpl का माइलेज और 6 एयरबैग, छोटी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 5-सीटर कार
5-Seater Car: अगर आप अपनी छोटी फैमिली के लिए एक 5-सीटर कार की तलाश में हैं तो हम आपको यहां ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। ऑफिस जाना हो या फिर परिवार के साथ ट्रिप पर, हर शख्स चाहता है कि उसके पास भी एक कार हो जिसमें वही अपनी फैमिली के साथ बाहर जा सके। अगर आप भी अपने 5 लोगों के परिवार के लिए बजट में आने वाली किसी गाड़ी की तलाश में हैं तो हम आपको यहां एक बेस्ट ऑप्शन के बारे में बताने वाले हैं जो बेहतर भी है आपके बजट के अंदर भी।
एक्सटीरियर और डिजाइन
बता दें कि, हम बात कर रहे हैं TATA Aeris के बारे में जिसे 26 सितंबर 2026 को लॉन्च किया गया था। इसमें स्लीक LED हेडलाइट्स के साथ आईब्रो जैसे LED DRL एक ग्लॉस ब्लैक ग्रिल दी गई है। इसके फ्रंट बंपर में ब्लैक एलिमेंट्स के साथ पिक्सेल के आकार की LED फॉग लैंप्स मिलती हैं। साइड से देखने पर Aeris में 15-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
इसके Smart और Pure और सभी CNG वेरिएंट्स में 14-इंच के पहिए दिए गए हैं और Tiago की तरह ही Aeris में व्हील आर्च पर स्लिम क्लैडिंग, क्रोम डोर हैंडल और विंडो लाइन पर क्रोम ट्रिम दिया गया है।
रियर डिजाइन और कलर
पीछे की तरफ इसमें रेड ट्रिम से जुड़ी हुई पतली LED टेललाइट्स दी गई हैं। पुरानी Tigor की तरह ही इसका हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप रियर विंडस्क्रीन की पूरी लंबाई में फैला हुआ है। इसका रियर बंपर अब ज्यादा सिंपल है और इसके बीच में रिवर्स पार्किंग लाइट दी गई है। Aeris 6 अलग-अलग कलर्स में आती है- Nitro Crimson, Pure Grey, Dandeli Drizzle, Pristine White, Daytona Grey और Dune Glow।
केबिन और डैशबोर्ड
इसके इंटीरियर में हल्के कलर की केबिन थीम दी गई है। इसके डैशबोर्ड पर एक फ्री-स्टैंडिंग सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और फिजिकल बटन्स के साथ 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है। नए फीचर्स में वायरेलस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री शामिल हैं। इसमें डैशकैम रिकॉर्डर फंक्शन भी दिया गया है।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी की बात करें तो TATA Aeris में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं। इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा और TPMS भी मिलता है। इसके अलावा, इस सेडान में हिल-होल्ड कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं।
इंजन और ट्रांसमिशन
TATA Aeris में 1.2 लीटर का 3 सिलिंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 86hp की पावर और 113nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT के साथ आता है। यह इंजन CNG विकल्प के साथ भी आता है जिसमें मैनु्अल और AMT दोनों गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं।
TATA Aeris का क्लेम्ड ARAI माइलेज 19.2kmpl तो वहीं CNG के लिए 28.06km/kg है।
कितनी है कीमत?
| Variant | Petrol MT | CNG MT |
| Smart | 5.29 | 6.29 |
| Pure | 6.14 | 7.14 |
| Pure+ | 6.74 | 7.74 |
| Creative | 7.49 | 8.49 |
| Accomplished | 8.19 | 9.19 |
नोट: सभी कीमतें एक्स-शोरूम में दी गई हैं।
यह भी पढ़ें- TATA Aeris 5.29 लाख रुपए में भारत में लॉन्च, जानिए इसके वेरिएंट की कीमत और CNG इंजन की डिटेल्स
