विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Aeris 5.29 लाख रुपए में भारत में लॉन्च, जानिए इसके वेरिएंट की कीमत और CNG इंजन की डिटेल्स

Published: Sat, 26 Sep 2026 03:00 PM (IST)

TATA Aeris Variants Price: टाटा मोटर्स ने भारत में नई टाटा एरिस को 5.29 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Aeris को भारत में लॉन्च कर दिया गया है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपए है। Aeris, Tigor का फेसलिफ्ट वर्जन है जिसके डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। TATA Aeris को कुल 5 वेरिएंट में पेश किया गया है, आइए जानते हैं इसके हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स।

वेरिएंट और कीमत

Tata Aeris Manual Variants & Price

Tata Aeris Variant-Wise Ex-showroom prices

Variant

Petrol MT

CNG MT

Smart

Rs 5.29 lakh

Rs 6.29 lakh

Pure

Rs 6.14 lakh

Rs 7.14 lakh

Pure+

Rs 6.74 lakh

Rs 7.74 lakh

Creative

Rs 7.49 lakh

Rs 8.49 lakh

Accomplished

Rs 8.19 lakh

Rs 9.19 lakh

 

Tata Aeris Automatic Variants & Price

Tata Aeris Variant-Wise Ex-showroom prices

Variant

Petrol AMT

CNG AMT

Smart

—

—

Pure

Rs 6.69 lakh

Rs 7.69 lakh

Pure+

Rs 7.29 lakh

Rs 8.29 lakh

Creative

Rs 8.04 lakh

Rs 9.04 lakh

Accomplished

Rs 8.74 lakh

Rs 9.74 lakh

 

केबिन और डिजाइन

TATA Aeris के केबिन के अंदर बेज और क्री कलर के साथ डुअल-टोन थीम दी गई है। इसका डैशबोर्ड लेआउट Tiago से मिलता-जुलता है। इसके अलावा, केबिन के अंदर लेदरेट अपहोल्स्ट्री और सॉफ्ट-टच मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। TATA Aeris में Tiago की तुलना में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

क्या मिले फीचर्स?

इसमें इल्यूमिनेटेड लोगो के साथ 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्री-स्टैंडिंग 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, 6-स्पीकर का साउंड सिस्टम और ऑटोमैटिक वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स भी मिलते हैं।

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, 360-डिग्री कैमरा, डैशकैम रिकॉर्डर, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, हिल-होल्ड कंट्रोल, TPMS और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट शामिल है।

इंजन और परफॉर्मेंस

TATA Aeris पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें 1.2 लीटर का 3-सिलिंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है। यह पेट्रोल इंजन 86hp की पावर और 113nm का टॉर्क जनरेट करता है। CNG मोड में यही इंजन 76hp की पावर और 97nm का टॉर्क जनरेट करता है।

साथ ही, खास बात है कि CNG के साथ भी 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।

यह भी पढ़ें- 2026 Tata Aeris भारत में लॉन्च: CNG इंजन, हिल-होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ 6 कलर ऑप्शन