विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2026 Tata Aeris भारत में लॉन्च: CNG इंजन, हिल-होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ 6 कलर ऑप्शन

Published: Fri, 25 Sep 2026 01:29 PM (IST)

TATA Aeris Launch: TATA Aeris को आज भारत में 5.29 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया गया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Aeris को भारत में 5.29 लाख रुपए की एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया गया है। यह गाड़ी पुरानी Tigor कॉम्पैक्ट सेडान की ही फेसलिफ्ट वर्जन है जिसे Tiago जैसा डिजाइन किया गया है जबकि इसके मैकेनिकल पार्ट्स पुराने जैसे ही रखे गए हैं। TATA ने इसे 5 अलग-अलग वेरिएंट्स Smart, Pure, Pure+, Creative और Accomplished में लॉन्च किया है।

एक्सटीरियर और फ्रंट डिजाइन

TATA Aeris को एक नया और शार्प लुक दिया गया है जो Tiago से मिलता-जुलता है। इसमें स्लीक LED हेडलाइट्स के साथ आईब्रो जैसे LED DRL और एक ग्लॉस ब्लैक ग्रिल दी गई है। इसके फ्रंट बंपर में ब्लैक एलिमेंट्स के साथ पिक्सेल के आकार की LED फॉग लैंप्स मिलती हैं। साइड से देखने पर Aeris में 15-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

इसके Smart और Pure और सभी CNG वेरिएंट्स में 14-इंच के पहिए दिए गए हैं और Tiago की तरह ही Aeris में व्हील आर्च पर स्लिम क्लैडिंग, क्रोम डोर हैंडल और विंडो लाइन पर क्रोम ट्रिम दिया गया है।

रियर डिजाइन फीचर्स और कलर्स

रियर में इसमें रेड ट्रिम से जुड़ी हुई पतली LED टेललाइट्स दी गई हैं। पुरानी Tigor की तरह ही, इसका हाई-माउंटड स्टॉप लैंप रियर विंडस्क्रीन की पूरी लंबाई में फैला हुआ है। इसका रियर बंपर पर अब ज्यादा सिंपल है और इसके बीच में रिवर्स पार्किंग लाइट दी गई है। Aeris को 6 अलग-अलग कलर- Nitro Crimson, Pure Grey, Dandeli Drizzle, Pristine White, Daytona Grey और Dune Glow में पेश किया जा रहा है।

इंटीरियर और केबिन डिजाइन

इसके इंटीरियर में हल्के कलर की केबिन थीम दी गई है। इसके डैशबोर्ड पर एक फ्री-स्टैंडिंग सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और फिजिकल बटन्स के साथ 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है। नए फीचर्स में वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटड फ्रंट सीट्स और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री शामिल हैं। Aeris में डैशकैम रिकॉर्डर फंक्शन भी दिया गया है जो चारों तरफ के कैमरों को डैशकैम के रूप में इस्तेमाल करता है।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी की बात करें तो TATA Aeris में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं। इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर के साथ 360-डिग्री कैमरा, TPMS भी मिलता है। इसके अलावा, इस सेडान में हिल होल्ड कंट्रोल और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

TATA Aeris में 1.2 लीटर का 3-सिलिंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 86hp की पावर और 113nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनु्अल या 5-स्पीड ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह इंजन CNG विकल्प के साथ भी उपलब्ध है जिसमें मैनुअल और AMT दोनों गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं।

CNG मोड में यह इंजन 76hp की पावर और 97nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह वही इंजन विकल्प हैं जो पहले वाली Tigor और मौजूदा Tiago में दिए जाते हैं।

कितनी है कीमत?

Tata Aeris Variant-Wise Price List (in ₹ Lakh)

Variant Petrol MT CNG MT
Smart 5.29 6.29
Pure 6.14 7.14
Pure+ 6.74 7.74
Creative 7.49 8.49
Accomplished 8.19 9.19

नोट: सभी कीमतें एक्स-शोरूम में दी गई हैं

यह भी पढ़ें- Mahindra Thar OG vs Thar Roxx: इंजन-पावर के मामले में कौन है बॉस? किसमें आएगा असली ड्राइविंग का मजा