Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TATA Nexon Max: टाटा की नई इलेक्ट्रिक की भारी डिमांड, वेटिंग पीरियड 4 महीने तक बढ़ी

    By Atul YadavEdited By:
    Updated: Tue, 24 May 2022 07:09 AM (IST)

    आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो टाटा नेक्सॉन ईवी या नेक्सॉन ईवी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां पर यह भी जान लें कि इन इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी के लिए आपको कितना वेट करना पड़ेगा।

    Hero Image
    भारी डिमांड के चलते टाटा नेक्सन मैक्स की वेटिंग पीरियड 4 महीने तक बढ़ी

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ऑटो मेकर टाटा मोटर्स ने बीते दिनों अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार नेक्सॉन ईवी को अपडेट किया है, अब यह पहले से ज्यादा पॉवरफुल बैटरी और ज्यादा रेंज के साथ आई है। इस नई नेक्सॉन ईवी मैक्स की डिलीवरी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। भारत में इलेक्ट्रिक एसयूवी की बिक्री ज्यादा है यही वजह है कि डिमांड भी बहुत ज्यादा है, जाहिर सी बात है कि वेटिंग पीरियड भी ज्यादा ही होगा। आइये जानते है टाटा नेक्सन मैक्स का वेटिंग पीरियड के साथ-साथ इसकी खासियत

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टाटा नेक्सन मैक्स कीमत (TATA Nexon Max Price)

    हाल ही में लॉन्च टाटा मोटर्स नेक्सॉन ईवी मैक्स के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनमें पहला वैरिएंट Tata Nexon EV Max XZ+ है, वहीं इसकी कीमत की बात की जाए तो 17.74 लाख रुपये है।वहीं दूसरा वैरिएंट Tata Nexon EV Max XZ+ Lux है, इस वेरिएंट की कीमत की बात की जाए तो 19.24 लाख रुपये है। दोनों की कीमतें एक्स शोरूम हैं।

    कितना करना होगा इंतजार?

    टाटा ईवी मैक्स की अगले महीने जून से डिलीवरी शुरू होगी। वेटिंग पीरियड की बात की जाए तो कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेक्सॉन ईवी मैक्स के लिए 4 महीने तक का वेटिंग पीरियड हो गया है। आपको बता दें कि मुंबई में ही करीब 200 लोगों ने नई नेक्सॉन ईवी मैक्स बुक करा ली है। इसके अलावा नेक्सॉन ईवी के लिए अलग-अलग शहरों में करीब 5 महीने तक का वेटिंग पीरियड हो गया है।

    मिलेगा जबरदस्त बैटरी रेंज -

    नई टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स की बात करें तो इसमें 40.5kWh का बैटरी पैक दिया है और इसका इलेक्ट्रिक मोटर 143bhp तक की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि ये गाड़ी सिंगल चार्ज पर 437 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। जो अपने रेगुलर मॉडल से 125 किलोमीटर ज्यादा है। स्पीड की बात करें तो नेक्सॉन ईवी मैक्स को महज 9 सेकेंड्स में 0-100kmph की टॉप स्पीड पकड़ सकती है।

    टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स में 3.3kW AC चार्जर और 7.2kW AC चार्जर जैसे चार्जिंग ऑप्शन दिए गये है। इसे 50 किलोवॉट के डीसी चार्जर की मदद से महज एक घंटे में 80 फीसदी से ज्यादा चार्ज किया जा सकेगा।