Move to Jagran APP

Tata Motors की भारतीय बाजार में घटी बिक्री, फरवरी में बिके 57,221 वाहन

Tata Motors के फरवरी 2019 में कुल 57221 वाहन भारतीय बाजार बिके हैं

By Shridhar MishraEdited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 11:37 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 09:18 AM (IST)
Tata Motors की भारतीय बाजार में घटी बिक्री, फरवरी में बिके 57,221 वाहन
Tata Motors की भारतीय बाजार में घटी बिक्री, फरवरी में बिके 57,221 वाहन

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने फरवरी 2019 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। भारतीय बाजार में Tata Motors के कुल 57,221 वाहन फरवरी 2019 में बिके हैं। कंपनी की बिक्री में इस महीने 3 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। इसकी तुलना अगर फरवरी 2018 से की जाए तो कंपनी के कुल 58,993 वाहन बाजार में बिके थे।

loksabha election banner

वही, पैसेंजर व्हीक्ल सेगमेंट में कंपनी की सेल्स रिपोर्ट में बढ़त देखी गई है, जहां फरवरी 2019 में Tata Motors के कुल 18,110 यूनिट्स बिके है। कॉमर्शियल व्हीक्ल सेगमेंट में कंपनी की बिक्री में 2 फीसद की बढ़त आई है। फरवरी 2018 में कंपनी के कुल 17,771 पैसेंजर व्हीक्ल बिके थे।

बात करें कॉमर्शियल व्हीकल्स की तो इस सेगमेंट में कंपनी की सेल्स रिपोर्ट में गिरावट देखी गई है। फरवरी 2019 में Tata Motors के कुल 39,111 कॉमर्शियल व्हीकल्स बिके हैं। इस सेगमेंट में कंपनी की बिक्री में 5 फीसद की गिरावट आई है। फरवरी 2018 में कंपनी के कुल 41,222 कॉमर्शियल व्हीकल्स व्हीक्ल बिके थे।

Tata Motors के कॉमर्शियल व्हीकल्स बिजनेस के प्रेसिडेंट गिरिश वाघ ने कहा,"हाई इंटरेस्ट रेट्स, एक्सेल लोड नॉर्म्स की रिवाइज, आर्थिक गतिविधियों में कमी का असर कॉमर्शियल व्हीकल्स के बाजार पर भी पड़ा है, जिसके चलते इस सेगमेंट में 5 फीसद की गिरावट आई है।"

वहीं, अगर एक्सपोर्ट (निर्यात) की बात करें तो, Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने फरवरी 2019 में कुल 2,930 वाहनों का निर्यात किया है। निर्यात में Tata Motors (टाटा मोटर्स) की सेल्स में 39 फीसद की साल-दर-साल में गिरावट आई है। इस पर कंपनी का कहना है कि बांग्लादेश बॉर्डर पर जमाव और श्रीलंका में नए नियम के साथ राजनीतिक अस्थिरता इस गिरावट का एक बड़ा कारण है।

यह भी पढें:

इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.