विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tata का ग्राहकों को तोहफा, GST कटौती का पूरा फायदा देने का एलान, कम कर दी गाड़ियों की कीमत

Published: Fri, 05 Sep 2025 07:48 PM (IST)Updated: Fri, 05 Sep 2025 07:52 PM (IST)

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर्स व्हीकल पर जीएसटी दर में कटौती का फायदा ग्राहकों को देने की घोषणा की है। 22 ...और पढ़ें

GST कटौती के बाद Tata Motors ने घटाईं गाड़ियों की कीमतें
GST कटौती के बाद Tata Motors ने घटाईं गाड़ियों की कीमतें

HighLights

  1. टाटा मोटर्स ने घोषणा की है कि वह 22 सितंबर, 2025 से जीएसटी दर में कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को देगी।
  2. जीएसटी में बदलाव के बाद टाटा नेक्सॉन ₹1.55 लाख तक और सफारी ₹1.45 लाख तक सस्ती हो सकती है।
  3. यह घोषणा त्योहारी सीजन से ठीक पहले की गई है, जिससे कंपनी को बिक्री में भारी उछाल की उम्मीद है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। टाटा मोटर्स ने घोषणा की है कि वह पैसेंजर्स व्हीकल पर GST दर में कटौती का पूरा फायदा सीधे ग्राहकों को देगी। नई GST दरों को 22 सितंबर, 2025 से लागू किया जाएगा। GST काउंसिल के हालिया फैसेल के मुताबिक, छोटी कारों, कम्यूटर बाइक्स और तीन-पहिया वाहनों पर टैक्स की दर 28% से घटाकर 18% कर दी गई है, जबकि बड़ी कारों और एसयूवी को 40% के नए स्लैब में रखा गया है। इस सुधार से मास-मार्केट कारों की लागत में काफी कमी आने और भारत में पर्सनल मोबिलिटी को और अधिक किफायती बनाने की उम्मीद है। इसके चलते टाटा मोटर्स ने अपनी गाड़ियों की कीमत में कटौती की है। आइए विस्तार में जानते हैं कि Tata Motors ने अपनी गाड़ियों की कीमत में कितनी कटौती की है?

टाटा मोटर्स की गाड़ियां हुई सस्ती

मॉडल कीमत में कमी (रुपये में)
Tiago ₹75,000 तक
Tigor ₹80,000 तक
Altroz ₹1,10,000 तक
Punch ₹85,000 तक
Nexon ₹1,55,000 तक
Curvv ₹65,000 तक
Harrier ₹1,40,000 तक
Safari ₹1,45,000 तक

GST दर में कटौती के बाद टाटा मोटर्स ने अपने कई मॉडलों की कीमतों में कटौती की है। कंपनी की तरफ से उनकी गाड़ियों की कीमत में कटौती की जानकारी दी गई है। हालांकि, अंतिम कीमतें वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं।

त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ोतरी की उम्मीद

यह घोषणा त्योहारी सीजन से ठीक पहले आई है, जो पारंपरिक रूप से भारत में वाहन खरीद के लिए सबसे ज्यादा मांग वाला समय होता है। टाटा मोटर्स को बुकिंग में उछाल की उम्मीद है और उसने ग्राहकों से समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जल्द बुकिंग करने का आग्रह किया है।

ग्राहकों को पूरा फायदा

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्र ने कहा कि 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी यात्री वाहनों पर जीएसटी में कटौती एक प्रगतिशील और समय पर लिया गया फैसला है, जो भारत भर में लाखों लोगों के लिए व्यक्तिगत गतिशीलता को अधिक सुलभ बनाएगा। माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण, माननीय वित्त मंत्री के इरादे और हमारी 'ग्राहक पहले' की सोच के अनुरूप, टाटा मोटर्स जीएसटी में कमी का पूरा लाभ अपने ग्राहकों तक पहुंचाएगी।