सेफ्टी से लैस इस कार के फीचर देख आप भी जाएंगे चौंक,रियर कोलेजन वॉर्निंग से लेकर डोर ओपन अलर्ट तक शामिल
टाटा की नए जमाने वाली हैरियर में कई ऐसे दमदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें रियर कोलेजन वॉर्निंग और डोर ओपन अलर्ट मिलता है। जो आपको आने वाले मुसिबत से बचा सकता है। चलिए आपको इसके बारे में अधिक जानकारी देते हैं। (जागरण फाइल फोटो)

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक दमदार कारें मौजूद है। जो लुक से लेकर फीचर्स में भी शानदार है। अब कोई कार खरीदने जा रहा है तो सबसे पहले कार सेफ्टी के बारे में अधिक ध्यान दे रहा है। जिस कार को सबसे अधिक सेफ्टी रेटिंग मिलती है उसी को लोग खरीदने के लिए सोचते हैं। भारतीय बाजार में 5 स्टार रेटिंग के साथ आने वाली XUV700 और एमजी हेक्टर जैसी गाड़ियां है। इन गाड़ियों में ADAS सेफ्टी फीचर्स काफी कॉमन है। लेकिन क्या आप एक ऐसी कार के बारे में जानते हैं जिसमें के साथ-साथ पीछे भी ADAS फीचर मिलता है।
चलिए आपको अब उस कार के बारे में बताते हैं। हम बात टाटा की नए जमाने वाली हैरियर की कर रहे हैं, इसमें 2 ऐसे फीचर्स है, जो सेगमेंट की किसी और एसयूवी में नहीं है। पहला फीचर इसमें दोनों की तरह सेफ्टी सेंसर मिल जाता है। जो रियर कोलेजन वॉर्निंग का इस्तेमाल करते हैं। अगला फीचर इसमें डोर ओपन अलर्ट है। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।
रियर कोलेजन वार्निंग?
अगर आप हैरियर एसयूवी से जा रहे हैं तो इसी समय आपके पीछे से आने वाला वाहन तेजी से आ जाए तो आपकी कार में वॉर्निंग लाइट के जरिए चेतावनी मिल जाती है कि आपके पीछे कोई वाहन तेजी से आ रहा है। इस स्थिति में आप अपने कार की स्पीड को बढ़ा सकते हैं। या फिर साइड देकर आगे जाने दे सकते हैं। इसके अलावा, इस एसयूवी में रियर हैजार्ड इंडीकेटर्स शुरु हो जाएगा। जिससे पीछे आ रहे वाहन को भी चेतावनी मिल जाएगी।
डोर ओपन अलर्ट?
चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। इसमें दो डोर ओपन करने से पहले एक बार मिरर या पीछे की तरह चेक करेंगे कही कोई वाहन आ तो नहीं रहा है, जो आपके डोर खोलने से टकरा जाए। कई बार तो ऐसा होता है कि कोई भी वाहन ब्लाइंड स्पॉट से आ रहा होता है, जिसे मिरर में नहीं देखा जा सकता है। तो ऐसे में डोर खुलते हैं तो वॉर्निंग अलार्म शुरू हो जाता है। जो आपको बताएगा कि अभी डोर ओपन नहीं करना चाहिए।
भारतीय बाजार कितनी है हैरियर की कीमत?
आपको बता दें, भारतीय बाजार में टाटा हैरियर की एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपये से शुरू होकर 24 लाख रुपये से ऊपर है। इसमें आपको 7 वेरिएंट XE, XM, XMS, XT+, XZ, XZ+ और XZA+(O) मिलते हैं। इसके अलावा एसयूवी को डार्क और रेड डार्क एडिशन में भी आप खरीद सकते हैं। इसमें पांच लोगों की बैठने की जगह है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।