Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Curvv को लेकर इंतजार खत्म! चंद घंटो में एंट्री मारेगी ये कूप एसयूवी; लॉन्च से पहले जानें जरूरी डिटेल्स

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 06:00 PM (IST)

    Tata Curvv एक कूप एसयूवी होने वाली है। टाटा की ये कूप एसयूवी ग्लोबल ऑटो उद्योग में एक खास पेशकश होने वाली है। टाटा कर्व ब्रांड की मॉडर्न फिलॉसफी को अपनाएगी। उम्मीद है कि टाटा कर्व में मॉडर्न फीचर्स ऑफर किए जाएंगे। Tata Curvv के केबिन में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा और ये टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील से लैस होने वाली है जिसमें इल्युमिनेटेड ब्रांड लोगो होगा।

    Hero Image
    Tata Curvv जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री मारने वाली है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Tata Motors की ओर से कल यानी 19 जुलाई को Curvv Coupe SUV को पेश किया जाएगा। टाटा कर्व घरेलू ऑटोमेकर के प्रोडक्ट लाइनअप से अगला मॉडल होगा, जो टियागो, टिगोर, पंच और नेक्सन की तरह ही आईसीई और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगा। आइए, जान लेते हैं कि इसमें क्या कुछ ऑफर किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कूप डिजाइन

    जैसा कि हमे पहले से पता है, Tata Curvv एक कूप एसयूवी होने वाली है। टाटा की ये कूप एसयूवी ग्लोबल ऑटो उद्योग में एक खास पेशकश होने वाली है। टाटा कर्व ब्रांड की मॉडर्न फिलॉसफी को अपनाएगी।

    उम्मीद है कि इस एसयूवी में एलईडी हेडलैंप को जोड़ने वाली एक स्लीक एलईडी लाइट बार होगी। इसके अलावा, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, टेललाइट्स को जोड़ने वाली स्लीक एलईडी लाइट बार आदि होंगे। ये एसयूवी यूनिक डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स के साथ आएगी।

    यह भी पढे़ं- Best Honda Sports Bike: ये हैं होंडा की सबसे बेस्ट स्पोर्ट्स बाइक, इंजन और लुक दोनों दमदार

    बेहतरीन फीचर्स

    उम्मीद है कि टाटा कर्व में मॉडर्न फीचर्स ऑफर किए जाएंगे। Tata Curvv के केबिन में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा और ये टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील से लैस होने वाली है, जिसमें इल्युमिनेटेड ब्रांड लोगो होगा। फ्यूचरिस्टिक अप्रोच देने के लिए इसे फिजिकल बटन की जगह सॉफ्ट-टच पैनल दिए जाएंगे।

    टाटा की अन्य एसयूवी की तरह कर्व के भी मजबूत होने की उम्मीद है। इसे ADAS Suite के साथ कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे। 

    इंजन और परफॉरमेंस

    टाटा कर्व को EV अवतार के साथ-साथ ICE विकल्प में भी पेश किया जाएगा। इस कूप एसयूवी को आईसीई वेरिएंट में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल मोटर मिलने की उम्मीद है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। दूसरी ओर, कर्व ईवी ब्रांड के Acti.ev आर्किटेक्चर पर आधारित होगी। इसमें 55 kWh का बैटरी पैक हो सकता है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 500 किमी की रेंज प्रदान करेगा।

    यह भी पढ़ें- Nissan X-Trail की चौथी-जेनरेशन भारत में हुई पेश, अगस्त 2024 में होगी लॉन्च

    comedy show banner