Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन 4 फेमस हाइवे पर Statiq लगाने जा रही 253 फास्ट चार्जिंग स्टेशंस, ईवी यूजर्स को मिलेगी बड़ी राहत

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Wed, 04 Jan 2023 03:52 PM (IST)

    इस टेंडर के लिए REIL को 50kW से ज्यादा चार्जिंग क्षमता वाले 210 फास्ट चार्जर्स और 100kW से ज्यादा के चार्जिंग क्षमता वाले अन्य 43 फास्ट चार्जर्स की जरूरत है। ये चार्जर 4-पहिया वाहनों को जल्दी चार्ज करेंगे।

    Hero Image
    फेम-2 स्कीम के तहत REIL डोमेस्टिक ईवी चार्जिंग इंफ्रा पर तेजी से काम कर रही है।

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। ईवी इंफ्रा पर कई कंपनियां तेजी से काम कर रही हैं। क्योंकि, साल 2022 में ईवी बाजार कई सौ फीसद बढ़ा है। अगले कुछ सालों में ईवी चार्जर की समस्या काफी हद तक कम होने वाली है। इसी क्रम में EV चार्जिंग स्टेशन बनाने वाली कंपनी Statiq देश के चार मुख्य हाइवे पर 253 फास्ट चार्जर लगाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंपनी का कहना है कि आगरा-लखनऊ, मेरठ-गंगोत्री, चेन्नई-बेल्लारी और मंगलदाई-वाकरो को जोड़ने वाली 4 प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं के लिए 253 फास्ट चार्जर लगाने का काम करेगी। कंपनी का कहना है कि उसे राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड (रील) से टेंडर मिला है।

    इस टेंडर के लिए REIL को 50kW से ज्यादा चार्जिंग क्षमता वाले 210 फास्ट चार्जर्स और 100kW से ज्यादा के चार्जिंग क्षमता वाले अन्य 43 फास्ट चार्जर्स की जरूरत है। ये चार्जर 4-पहिया वाहनों को जल्दी चार्ज करेंगे। इस कॉन्ट्रैक्ट को जीतकर स्टेटिक न केवल ज्यादा लोगों को चार्जिंग सुविधा पहुंचायेगा और चार्जिंग स्टेशन रेंज की चिंता को कम करने में मदद करेगा, बल्कि लंबी दूरी की यात्रा करने में भी लोगों को मदद करेगा।

    राज्य सरकार के स्वामित्व वाली REIL कंपनी स्टेटिक से चार्जर खरीदेगी और इन चार्जर को इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर की चार्जिंग की चिंता को कम करने के लिए उन्हें 4 हाइवे प्रोजेक्ट में स्थापित करेगी। फेम-2 स्कीम के तहत REIL डोमेस्टिक ईवी चार्जिंग इंफ्रा पर तेजी से काम कर रही है।

    स्टेटिक के सरकारी मामलों और नीतियों के प्रमुख अमन रहमान ने इस कॉन्ट्रैक्ट को हासिल करने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "स्टेटिक उन सभी योजनाओं में हिस्सा लेना चाहता है जिससे भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के यातायात को बढ़ावा दिया जाता हो। इलेक्ट्रिक व्हीकल सप्लाई इक्विपमेंट (EVSE) स्पेस देश को ICE वाहनों से इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक वाहनों में एक सुचारु रूप से बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। यह कोशिश तभी सफल होगी जब हर जगह चार्जिंग पॉइंट्स का एक मजबूत नेटवर्क होगा। REIL जैसे कॉन्ट्रैक्ट को हासिल करने के लिए हम आगे भी कोशिश करेंगे। हम उन प्रोजेक्ट्स पर कड़ी नज़र रख रहे हैं जो देश में इलेक्ट्रिक वाहन को प्रोत्साहन देते हैं। हम उनके साथ साझेदारी करके अपने चार्जिंग स्टेशन को प्रदान करने की कोशिश में लगे हुए हैं।"

    यह भी पढ़ें

    तेजी से लोगों की दिल में पैठ बना रही ये विदेशी कंपनी, 2022 में बेच दी 1 लाख से अधिक कारें

    BYD Seal को ऑटो एक्सपो में किया जाएगा पेश, टेस्ला Model 3 ईवी से होगी लंबी