Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Skoda भारत में लाएगी बजट इलेक्ट्रिक कार, जानिए कब होगी लॉन्च और क्या होगी खासियत

    Updated: Wed, 13 Nov 2024 07:00 PM (IST)

    भारतीय बाजार में स्कोडा एक बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही है। इसकी घोषणा कंपनी की तरफ से कर भी दिया गया है। स्कोडा अपने इस इलेक्ट्रिक कार को डेवलप करने का काम साल 2025 से शुरू करेगी। वहीं इसे साल 2027 में भारतीय मार्केट में लॉन्च करगी। पहले इसे भारत में CBU रूट के जरिए लाया जाएगा। मांग को देखते हुए भारत में असेंबल किया जाएगा।

    Hero Image
    स्कोडा भारत में साल 2027 में ईलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Skoda भारतीय बाजार में एक बजट ईवी लाने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर कंपनी की तरफ से तैयारी भी शुरू कर दिया गया है। इसके बारे में कंपनी की तरफ से आधिकारिक रूप से घोषणा भी की गई है। इसे औरंगाबाद में ऑटोमेकर की फैक्ट्री में बनाया जाएगा। Skoda की यह इलेक्ट्रिक व्हीकल कुशाक के आकार की गाड़ी होगी। आइए जानते हैं कि Skoda की EV कैसी होगा और भारत में कब तक लॉन्च होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Skoda का क्या है प्लान

    • Skoda भारतीय बाजार में अपनी ईवी को लाने की तैयारी कर रही है, लेकिन वह इसको लेकर सतर्क भी है। दरअसल कंपनी पहले CAFE 3 मानदंडों और ईवी और हाइब्रिड के लिए कराधान नीतियों पर केंद्र सरकार के रुख का इंतजार कर रही है। इसने इस बात पर जोर दे रही है कि जिससे वह भारत में तिस्पर्धी रूप से बजट ईवी बेच सकें। इसके लिए मौजूदा बाजार में बहुत बड़े आकार में मौजूद होना चाहिए।
    • इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए भारतीय बाजार ग्लोबल लेवल सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है। जिसकी वजह से स्कोडा अभी किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है। वह बाकी कंपनियों के अपने व्हीकल लाने का इंतजार कर रही है। कंपनी यह भरोसा है कि वह अगर इस सेगमेंट में देर से एंट्री करते हैं तो भी उनकी व्हीकल इतनी वैल्यू वाली होगी वह इसमें अपनी जगह बना लेगी।

    कब आएगी Skoda की ईवी

    जानकारी के मुताबिक, अभी स्कोडा अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल को लॉन्च नहीं करने वाली है। इसे वह साल 2027 में ला सकती है। स्कोडा का ईवी सेगमेंट में पहला मॉडल एन्याक और एलरोक एसयूवी के रूप में आएगी। इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इनपर काम कंपनी साल 2025 से शुरू करेगी। इन दोनों ही मॉडल को भारत में CBU रूट के जरिए लाया जाएगा। साथ ही इसकी मांग को देखते हुए इन्हें भारत में असेंबल भी किया जाएगा।

    Skoda की कैसी होगी ईवी

    स्कोडा की यह इलेक्ट्रिक व्हीकल कुशाक के साइज की होगी। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि एसयूवी टू-लाइन और थ्री-लाइन ऑप्शन के साथ आ सकती है, जो पूरी तरह से एक नया वाहन होगा। इसका सीधा मतलब है कि स्कोडा मौजूदा कार के बजाय नई कार की तर्ज पर ईवी डेवलप कर सकती है।

    यह भी पढ़ें- Toyota ने लॉन्‍च किए तीन कारों के Limited Edition वर्जन, गाड़ी खरीदने पर मिलेंगी Accessories