Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Skoda Octavia को भारत में किया गया बंद, जल्द लॉन्च हो सकती है नई Superb

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Wed, 05 Apr 2023 09:46 PM (IST)

    Skoda Octavia को भारत में बंद कर दिया गया है। नए नियमों के आ जाने और कम हो रही सेडान की मांग के चलते कंपनी को ये फैसला लेना पड़ा। संभावना है कि कंपनी ...और पढ़ें

    Hero Image
    Skoda Octavia discontinued in India New Superb may be launched soon

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Skoda Auto India ने BS6 फेज-2 एमिशन नॉर्म्स में बदलाव के साथ ऑक्टेविया सेडान को बंद कर दिया है। आपको बता दें कि नवीनतम पीढ़ी के स्कोडा ऑक्टेविया को भारत में 2021 में लॉन्च किया गया था। कंपनी अपनी इस मिड साइज सेडान को कंप्लीटली नॉकड डाउन (सीकेडी) मार्ग के माध्यम से मंगाती थी। नए नियमों के आ जाने और कम हो रही सेडान की मांग के चलते कंपनी को Skoda Octavia को बंद करना पड़ा है। क्या है पूरी खबर, आइए आपको बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Skoda Octavia अब नहीं बिकेगी

    स्कोडा ऑटो इंडिया ने ऑक्टेविया को अपने लाइनअप से हटा दिया है। नई पीढ़ी की स्कोडा ऑक्टेविया अच्छी बिल्ड क्वालिटी, बेहतर प्रदर्शन और लग्जरी इंटीरियर के लिए जानी जाती थी। इन्ही कारणों की वजह से इसकी कीमत भी ज्यादा थी। कंपनी अपनी इस कार में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड टीएसआई पेट्रोल इंजन दिया करती थी। ये इंजन188 बीएचपी की शक्ति और 320 एनएम का पीक टॉर्क प्रदान करता है। इसे 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया था।

    Skoda Superb भी हो सकती है डिस्कंटीन्यू

    अनुमान है कि Skoda Superb को भी कंपनी बंद कर सकती है। ब्रांड की ये टॉप-ऑफ-द-लाइन सेडान एक उत्कृष्ट पेशकश बनी हुई है। वैश्विक रूप से Skoda Superbअपने अंतिम पड़ाव पर है, इसलिए उम्मीद है कि कंपनी इसे भारत में बंद कर सकती है। साथ ही संभावना जताई जा रही है कि कंपनी नई पीढ़ी की सुपर्ब को भारत में ला सकती है। इसका नाम Octavia RS हो सकता है।

    हालांकि स्कोडा की इन मॉडलों को तुरंत भारत लाने की कोई योजना नहीं है। इसको लेकर कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। Skoda के पास इस वित्तीय वर्ष के लिए Skoda Slavia और Kushaq दो प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। वहीं 2024 में कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कार Enyaq iV को लॉन्च कर सकती है।