विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Skoda Kodiaq भारतीय बाजार में जल्‍द होगी लॉन्‍च, दमदार इंजन और बेहतरीन फीचर्स के साथ देगी Toyota, MG को चुनौती

Published: Mon, 24 Feb 2025 11:59 AM (IST)

Skoda Kodiaq SUV Launch यूरोप की वाहन निर्माता Skoda की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से जल्‍द ही नई गाड़ी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से कब तक और किस सेगमेंट में नई गाड़ी लाई जा सकती है। किस तरह के फीचर्स को इसमें दिया जा सकता है। आइए जानते हैं।

Skoda Kodiaq को भारतीय बाजार में अप्रैल में लॉन्‍च किया जाएगा।
Skoda Kodiaq को भारतीय बाजार में अप्रैल में लॉन्‍च किया जाएगा।

HighLights

  1. Skoda Kodiaq होगी अप्रैल में लॉन्‍च
  2. टोयोटा और एमजी को मिलेगी चुनौती
  3. दमदार इंजन और बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। चेक रिपब्लिक की वाहन निर्माता Skoda की ओर से भारत में सेडान से लेकर एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी को भारत लाने की तैयारी की जा रही है। किस सेगमेंट किस तरह के फीचर्स और इंजन के साथ इसे लाया जाएगा। कब तक एसयूवी को लॉन्‍च (Skoda Kodiaq SUV Launch) किया जाएगा। बाजार में मौजूद किस कंपनी की किस एसयूवी को स्‍कोडा की नई एसयूवी से चुनौती मिलेगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Skoda लाएगी नई SUV

स्‍कोडा की ओर से भारत में नई एसयूवी को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर Skoda Kodiaq को लॉन्‍च किया जा सकता है।

कब तक हो सकती है लॉन्‍च

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की योजना अप्रैल 2025 में नई एसयूवी के तौर पर Skoda Kodiaq को लॉन्‍च करने की है। हालांकि अभी औपचारिक तौर पर इसकी घोषणा होना बाकी है।

क्‍या होगी खासियत

कंपनी की ओर से नई एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। इसमें ब्‍लैक आउट फ्रं‍ट ग्रिल के अलावा नए डिजाइन वाले अलॉय व्‍हील्‍स, साइड क्‍लैडिंग, एलईडी डीआरएल और स्‍लीक हेडलाइट्स को दिया जाएगा। रियर में सी शेप में एलईडी लाइट्स को दिया जाएगा। इंटीरियर में भी ब्‍लैक थीम को रखा जाएगा और 13 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम के साथ ही 10 इंच का डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर दिया जाएगा। इसके साथ ही सेफ्टी के लिए भी कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ADAS को भी दिया जा सकता है।

कितना दमदार इंंजन

रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी में पहले की तरह ही दो लीटर की क्षमता का टर्बो इंजन दिया जाएगा। जिससे 190 हॉर्स पावर के साथ 320 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसमें 7स्‍पीड डीसीटी ट्रांसमिशन के साथ 4X4 को भी दिया जाएगा।

किनसे होगा मुकाबला

स्‍कोडा की नई एसयूवी के तौर पर आने वाली कोडियाक को डी सेगमेंट एसयूवी के तौर पर लाया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner और MG Gloster जैसी एसयूवी के साथ होगा।

कितनी होगी कीमत

लॉन्‍च के समय ही एसयूवी की सही कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि Skoda Kodiaq को 40 लाख रुपये के आस-पास की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है। खास बात यह है कि कंपनी की ओर से इस एसयूवी को जनवरी 2025 में आयोजित किए गए Auto Expo में शोकेस किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।