Škoda First EV: स्कोडा भी करेगी EV सेगमेंट में एंट्री, कब तक ला सकती है पहली Electric SUV, पढ़ें पूरी खबर
Škoda Electric Car India Launch भारत में Electric Vehicle सेगमेंट का बाजार लगातार बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए कई वाहन निर्माता अपने उत्पादों को लॉन्च और पेश कर रही हैं। यूरोप की प्रमुख वाहन निर्माता Skoda की ओर से भी EV सेगमेंट में आने की तैयारी की जा रही है। कंपनी कब तक अपनी पहली Electric SUV को भारत में लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। चेक रिपब्लिक की वाहन निर्माता Škoda की ओर से भारत में ICE सेगमेंट में कई बेहतरीन एसयूवी और कारों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से अब पहली EV के तौर पर Electric SUV को लाने की तैयारी की जा रही है। स्कोडा कब तक देश में अपनी पहली EV ला सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Škoda कर रही पहली EV लाने की तैयारी
स्कोडा की ओर से भारत में पहली EV को लाने की तैयारी (Škoda EV India Launch) की जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी की ओर से Bharat Mobility के तहत आयोजित हुए Auto Expo 2025 में भी EV एसयूवी को शोकेस किया गया था।
किस Electric SUV से होगी शुरुआत
स्कोडा की ओर से अभी यह तय नहीं किया गया है कि किस एसयूवी को इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि Škoda Enyaq को पहली Electric SUV के तौर पर लाया जा सकता है। इसके अलावा भी कंपनी Elroq, Enyaq और Enyaq Coupe को भी भविष्य में पेश (Škoda Expected EVs in India) कर सकती है।
कब तक आ सकती है एसयूवी
जानकारी के मुताबिक स्कोडा अभी केंद्र सरकार की ईवी पॉलिसी का इंतजार कर रही है। मार्च-अप्रैल में स्थिति साफ होने के बाद ही Škoda तय करेगी किस किस एसयूवी को लाया जाएगा। लेकिन यह साफ है कि इस साल फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले सितंबर महीने में ही Skoda की ओर से पहली Electric SUV को लाया जाएगा।
ICE सेगमेंट में भी कई कारें हो सकती हैं पेश
स्कोडा के लिए भारत बड़ा बाजार है। ऐसे में कंपनी की ओर से EV के साथ ही ICE सेगमेंट में भी कई कारों को लाने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक साल के मध्य तक Skoda Kodiaq की नई जेनरेशन को लाया जा सकता है। इस एसयूवी को सीकेडी के तौर पर भारत लाया जाएगा। इसके अलावा Skoda Octavia RS को भी सीमित संख्या में सीबीयू के तौर पर लाया जा सकता है।
Skoda ने हाल में लॉन्च की है Kylaq
स्कोडा की ओर से छह नंबवर 2024 को भारत में Sub Four Meter SUV के तौर पर Kylaq को लॉन्च किया गया था। इस एसयूवी को लॉन्च के बाद से काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही यह एसयूवी स्कोडा की ओर से ऑफर की जाने वाली सबसे सस्ती एसयूवी है, जिसे 7.89 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।