Move to Jagran APP

Skoda Enyaq iV की भारत में शुरू हुई टेस्टिंग, 500 किलोमीटर से भी ज्यादा रेंज वाली इस EV में हैं कई फीचर्स

Skoda Enyaq iV की टेस्टिंग शुरू की जा चुकी है। यह 77kWh का बैटरी पैक है जो 513 किमी की रेंज दे सकता है। इसे पुणे के पाद टेस्ट करते देखा गया है। तो चलिए इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

By Sonali SinghEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 01:30 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 01:30 PM (IST)
Skoda Enyaq iV इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग हुई शुरू

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। Skoda Enyaq iV: स्कोडा की नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कार Enyaq iV की भारत में टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। इसे हाल ही में कंपनी के पुणे प्लान के नजदीक देखा गया, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इसे जल्द ही लोगों के बीच पेश कर सकती है। वहीं, इसकी लॉन्चिंग अगले साल तक की जा सकती है। तो चलिए जानते हैं कि स्कोडा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर में क्या कुछ नया दिखा। 

loksabha election banner

Enyaq iV देगी 500 किमी से अधिक की रेंज

स्कोडा Enyaq iV की खास बात है कि इसके लिए कंपनी ने 500 किमी से अधिक की रेंज देने का दावा किया है। यह इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर एसयूवी सिंगल चार्ज पर 513 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसके बैटरी पैक पर नजर डालें तो इसमें 77kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसे डुअल इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलता है। यह बैटरी पैक 265bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा यह कार 6.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा तक चलने सकती है।

कैसा होगा Enyaq iV EV का लुक?

डिजाइन के मामले में टेस्टिंग के दौरान देखा गया मॉडल बिना किसी कवर के था, जिससे इसके बाहरी डिजाइन के बारे में पूरी जानकारी मिलती है। Enyaq iV में क्रिस्टल फेस, इल्युमिनेटेड रेडिएटर ग्रिल दी गई है। वहीं, अन्य फीचर्स में 19-इंच के प्रोटियस अलॉय व्हील्स, फुल-साइज़ 13-इंच का टचस्क्रीन, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन, एम्बिएंट लाइटिंग और सीटों पर कंट्रास्ट येलो स्टिचिंग मिलता है। इसके अलावा, लेदर वाले स्टीयरिंग व्हील, सीटों पर कंट्रास्ट स्टिचिंग के साथ पूरे केबिन में लेदर और माइक्रोफाइबर फैब्रिक अपहोल्स्ट्री देखने को मिलता है।

Enyaq iV EV की कीमत

स्कोडा Enyaq iV इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को भारत में 2023 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। भारत में लॉन्च होने के बाद यह Tata Tigor EV, BMW i4, Land Rover Range Rover Sport 2022 और Jeep Meridian से मुकाबला करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.