Sidhu Moosewala Car collection: लग्जरी कारों के शौकीन थे सिद्धू मूसेवाला, जानें कौन सी गाड़ी उनको सबसे ज्यादा थी पसंद
Sidhu Moosewala Car collection सिद्धू मूसेवाला लग्जरी गाड़ियों के काफी शौकीन थे उनको अक्सर अलग-अलग कारों की सवारी करते हुए देखा जाता था। सिद्धू मूसेवाला की गाड़ियों की कीमत कई करोड़ों में हैं। आइये जानते हैं उनके कारों के कलेक्शन्स के बारे में..

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की कल शाम गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद से देश का हर बच्चा -बच्चा उनके बारे में जानने चाहता है। सिद्धू मूसेवाला अपने गीतों में गन कल्चर व गैंगस्टर को प्रमोट तो करते ही थे, वहीं उनके गानों में आपको कई लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल भी देखने को मिलेगा। दिवंगत गायक को लग्जरी गाड़ियों के बड़े शौकिन थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके कार कलेक्शन में कई लग्जरी कारें शामिल हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो, शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) को लग्जरी कार Hummer H2 सबसे ज्यादा पसंद थी। अब आइये जानते हैं उनके लग्जरी कार कलेक्शन के बारे में..
Hummer H2 (75 लाख)
Hummer H2 की सवारी करते समय कई बार दिवंगत सिद्धू मूसेवाला को देखा जा चुका है। इस गाड़ी की कीमत लगभग 75.00 लाख रुपये एक्स-शोरूम के आस-पास थी, हालांकि अब इसका प्रोडक्शन बंद हो चुका है।
Ford Mustang (85.98 लाख रुपये)
फोर्ड मस्टैंग की कीमत 85.98 लाख रुपये से शुरू होती है। फोर्ड मस्टैंग संस्करण: मस्टैंग 1 वेरिएंट में उपलब्ध है। सभी वेरिएंट ऑटोमैटिक हैं। फोर्ड मस्टैंग 6 रंगों में उपलब्ध है: एब्सोल्यूट ब्लैक, इनगॉट सिल्वर, ऑक्सफोर्ड व्हाइट, रेस रेड, ट्रिपल येलो ट्राई-कोट और मैग्नेटिक। हालांकि, इनमें से कुछ रंग केवल टॉप वेरिएंट में उपलब्ध हैं।
Range Rover Sport (1.89 करोड़ रुपये)
लैंड रोवर की रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमत 1.89 करोड़ से शुरू होती है और 2.12 करोड़ तक जाती है। रेंज रोवर स्पोर्ट 4 वेरिएंट में आती है। डीजल में रेंज रोवर स्पोर्ट के बेस मॉडल की कीमत 1.89 करोड़ है। जबकि Range Rover Sport के ऑटोमैटिक वर्जन की कीमत 1.89 करोड़ से शुरू होती है।
Mercedes BenzG Wagon (लगभग 2 करोड़)
4.4 सेकेंड में 0-100 किमी तक की रफ्तार भरने वाली Mercedes BenzG Wagon की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है। इसकी टॉप स्पीड 240 किमी प्रति घंटे है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।