विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इमरजेंसी की स्थिति में खुद ही रुक जाएगी ये कारें, देखें कम बजट में ADAS फीचर से लैस इन मॉडल्स की लिस्ट

By Sonali SinghEdited By:
Published: Wed, 31 Aug 2022 03:36 PM (IST)

अगर आप ऐसी कार की तलाश में है जिसकी कीमत कम हो लेकिन उसमें सुरक्षा के लिए ADAS फीचर को ...और पढ़ें

Budgeted Cars with ADAS Features की लिस्ट में आते हैं ये मॉडल्स
Budgeted Cars with ADAS Features की लिस्ट में आते हैं ये मॉडल्स

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कार में लेटेस्ट फीचर्स के साथ ही सेफ्टी फीचर्स का होना भी बहुत जरूरी है। इसलिए अधिकतर कार निर्माताओं ने इन दिनों ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा के उपायों पर ध्यान देना शुरू कर दिए हैं। इन्ही सेफ्टी फीचर्स में से एक है उन्नत चालक सहायता प्रणाली (ADAS) तकनीक। यह इमरजेंसी की स्थिति में बिना ब्रेक लगाए गाड़ी को रोक सकती है। हालांकि, यह फीचर्स आपको टॉप मॉडल्स में देखने को मिलते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए कम बजट वाली कारों की लिस्ट लेकर आए हैं जिनमें ADAS फीचर्स मिलता है।

MG Astor

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम MG Astor का आता है। इसकी शुरुआती कीमत 9.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। अपने सेगमेंट में लेवल-2 ADAS फीचर के साथ आने वाला पहला मॉडल है। इस कार में 1.5 लीटर वाला नैचुरली-एस्पिरेटेड इंजन और 1.3 लीटर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प मिलता है। साथ ही इस कार को 27 सेफ्टी फीचर्स से लैस किया गया है।

Mahindra XUV700

Mahindra XUV700 एक 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली गाड़ी है, जिसमें आपको ADAS फीचर्स देखने को मिलता है। यह एसयूवी डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन विकल्पके साथ आती है। इसका पहला 2.0 लीटर वाला 4-सिलिंडर m-हॉक इंजन है। वहीं, इसके पेट्रोल मॉडल को 2.0 लीटर का 4-सिलिंडर वाला टर्बो-इंजन दिया गया है। XUV700 की शुरुआती कीमत 13.18 लाख रुपये है जो टॉप वेरिएंट के लिए 19.20 लाख रुपये तक जाती है।

Honda City e:HEV

नई Honda City e: HEV में ADAS तकनीक तो मिलती ही है साथ ही आपातकालीन ब्रेकिंग, लेन कीपिंग असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे और भी कई फीचर्स को शामिल किया गया है। यह एक हाइब्रिड कार है, जिसमें पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों की खूबियां मिलती है। इस SUV की कीमत 19.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और यह गाड़ी सिर्फ टॉप ZX वेरिएंट में आती है।

2022 Hyundai Tucson

हाल ही में लॉन्च हुई हुंडई ट्यूसॉन देश में ब्रांड की लेवल-2 ADAS फीचर के साथ आने वाली पहली कार है। इसमें आगे की टक्कर की चेतावनी, लेन-कीप सहायता, लेन प्रस्थान चेतावनी, क्रॉस-ट्रैफिक टक्कर चेतावनी जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इस कार में 1,999cc का इंजन मिलता है और इसकी कीमत 27.70 लाख रुपये से शुरू है।