Move to Jagran APP

जल्द ही खत्म होगा FASTag का झंझट, NHAI अब ऐसे वसूलेगा टोल; Nitin Gadkari ने खुद बताया...

केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने कहा है कि टोल बैरियर्स को Satellite-Based टोल कलेक्शन सिस्टम से बदल दिया जाएगा जो वाहनों से शुल्क काटने के लिए जीपीएस और कैमरे का उपयोग करेगा। गडकरी ने कहा है कि नया Toll Collection System इस साल मार्च से लागू हो हो सकता है। आइए इससे संबंधित पूरी खबर के बारे में जान लेते हैं।

By Ram Mohan Mishra Edited By: Ram Mohan Mishra Published: Thu, 28 Mar 2024 11:56 AM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2024 11:56 AM (IST)
FASTag का झंझट जल्द ही खत्म होने वाला है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। National Highways पर होने वाले Toll Plaza जल्द ही खत्म होने वाले हैं! ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होने कहा है कि देश में जल्द ही नया टोल कलेक्शन सिस्टम शुरू होने वाला है। आइए, पूरी खबर के बारे में जान लेते हैं।

loksabha election banner

Satellite-Based टोल कलेक्शन

केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने कहा है कि टोल बैरियर्स को Satellite-Based टोल कलेक्शन सिस्टम से बदल दिया जाएगा, जो वाहनों से शुल्क काटने के लिए जीपीएस और कैमरे का उपयोग करेगा। गडकरी ने कहा है कि नया Toll Collection System इस साल मार्च से लागू हो हो सकता है। वर्तमान में इसकी व्यवहार्यता का परीक्षण करने के लिए GPS-Based टोल कलेक्शन का एक पायलट रन चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Global NCAP क्रैश टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई हैं ये Popular Cars, नई गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें लिस्ट

ऐसे काम करेगा सिस्टम

नई टोल संग्रह प्रणाली सीधे उपयोगकर्ता के बैंक खाते से शुल्क काट लेगी। टोल की राशि इस बात पर निर्भर करेगी कि वाहन ने कितनी दूरी तय की है। ये सारी जानकारी जीपीएस के जरिए जुटाई जाएगी। वर्तमान में वाहन द्वारा तय की गई दूरी की परवाह किए बिना हर प्लाजा पर टोल शुल्क तय है।

Nitin Gadkari ने क्या कहा? 

पिछले साल दिसंबर में, गडकरी ने घोषणा की थी कि नई सैटेलाइट-आधारित टोल संग्रह प्रणाली इस महीने के अंत तक लागू की जाएगी। हालांकि, लोकसभा चुनाव के लिए चल रही आदर्श आचार संहिता के कारण कार्यान्वयन को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार (27 मार्च) को गडकरी ने बताया कि नई टोल टैक्स प्रणाली कैसे समय और ईंधन बचाने में मदद करेगी।

अभी कैसे वसूलते हैं Toll? 

राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा वर्तमान में फास्टैग (आरएफआईडी तकनीक) के माध्यम से टोल शुल्क काटते हैं। इसे 15 फरवरी, 2021 से अनिवार्य टोल संग्रह प्रणाली के रूप में लागू किया गया था। आरएफआईडी-सक्षम बैरियर से लैस टोल प्लाजा पर टोल शुल्क काटा जाता है। बैरियर पर लगे कैमरे वाहनों की फास्टैग आईडी को पढ़ते हैं और पिछले टोल प्लाजा से दूरी के आधार पर शुल्क लेते हैं। टोल शुल्क का भुगतान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Delhi Meerut Expressway पर सफर करना होगा महंगा, एक अप्रैल से होगी कितनी बढ़ोतरी, जानें डिटेल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.