सेफ्टी रेटिंग के कारण बढ़ी टाटा से लेकर महिंद्रा तक के टॉप गाड़ियों की सेल, यहां पढ़ें अधिक डिटेल्स
भारत में हर साल हजारों की संख्या में दुर्घटना होती है। जिसके कारण कुछ लोगों की मौत हो जाती है और कुछ ठीक भी हो जाते हैं। इस समय मार्केट में टाटा मोटर्स और महिंद्रा भारत में मास मार्केट सेगमेंट में सबसे सुरक्षित कार बनाने वाली कंपनी बन गई है। टाटा अल्ट्रोज़ भारतीय बाजार में प्रीमियम हैचबैक कार में से एक है।

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। भारत उन शीर्ष देशों में से एक है जहां पर हर साल सड़क दुर्घटनाओं की चिंताजनक संख्या दर्ज की जाती है। आज के समय में जो लोग अपने लिए एक नई कार खरीदने जाते हैं वो कार माइलेज, फीचर्स और सेफ्टी के बारे में जानते हैं। भारत में हर साल हजारों की संख्या में दुर्घटना होती है। जिसके कारण कुछ लोगों की मौत हो जाती है और कुछ ठीक भी हो जाते हैं। इसके कारण सरकार भी काफी सख्त भी हो गई है।
इस समय मार्केट में टाटा मोटर्स और महिंद्रा भारत में मास मार्केट सेगमेंट में सबसे सुरक्षित कार बनाने वाली कंपनी बन गई है। क्या आप भी अपने लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए मार्केट में मौजूद सुरक्षित कारों की डिटेल्स लेकर आए हैं।
Tata Altroz
टाटा अल्ट्रोज़ भारतीय बाजार में प्रीमियम हैचबैक कार में से एक है। जनवरी 2020 में इस कार को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में पांच स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। इसने FY2020 में 8,458 यूनिट्स की सेल की है। जबकि कार ने FY2021 और FY2022 में क्रमश 60,379 यूनिट्स और 62,247 यूनिट्स की सेल की है। पिछले वित्त वर्ष में इस प्रीमियम हैचबैक की 57,819 यूनिट्स बिकीं।
Mahindra XUV300
भारतीय बाजार में सबसे अधिक मांग वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा एक्सयूवी300 है। जनवरी 2020 में ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में फाइव-स्टार रेटिंग मिलने के बाद XUV300 की बिक्री बढ़ गई है। एसयूवी ने FY2020 में 37,576 यूनिट्स दर्ज कीं, जबकि अगले वित्तीय वर्षों में, इसने पिछले वित्तीय वर्ष तक 35,965 यूनिट्स, 50,260 यूनिट्स और 60,968 यूनिट्स की सेल की है।
Tata punch
टाटा भारतीय बाजार में सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। टाटा मोटर्स की माइक्रो एसयूवा पंच की ब्रिकी में सुधार देखने को मिला है। FY2021 में इसकी 52,698 यूनिट्स बिकीं, जबकि अक्टूबर 2021 में फाइव-स्टार रेटिंग मिलने के बाद FY2022 में इसकी बिक्री बढ़कर 52,716 यूनिट्स और FY2023 में 99,750 यूनिट्स की हो गई है।
Mahindra XUV700
महिंद्रा की एक और कार फाइव-स्टार ग्लोबल NCAP सुरक्षा रेटिंग वाली है। इसे नवंबर 2022 में जीएनसीएपी से पांच सितारा रेटिंग प्राप्त हुई, जिससे वित्त वर्ष 2022 में इसकी बिक्री संख्या बढ़कर 66,473 इकाई हो गई। वहीं पिछले वित्त वर्ष में 25,261 यूनिट्स की थी। FY2023 में, SUV की 63,123 यूनिट्स की सेल की गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।