विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवंबर में आ सकती है Royal Enfield की पहली Electric Bike, सोशल मीडिया पर जारी हुआ टीजर

Published: Wed, 16 Oct 2024 01:00 PM (IST)

भारत सहित दुनियाभर में दो पहिया वाहनों की बिक्री करने वाली कंपनी Royal Enfield जल्‍द ही Electric Bike सेगमेंट में ...और पढ़ें

Royal Enfield की पहली Electric Bike कब हो सकती है पेश। जानें पूरी डिटेल।
Royal Enfield की पहली Electric Bike कब हो सकती है पेश। जानें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. Royal Enfield ला रही है पहली Electric Bike
  2. चार नंबवर को कंपनी कर सकती है पेश

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। रॉयल एनफील्‍ड की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन दो पहिया वाहनों को ऑफर किया जाता है। कंपनी जल्‍द ही पहली Electric Bike को लाने की तैयारी कर रही है। मीडिया‍ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर जारी हुए टीजर के मुताबिक इसे कब तक लाया जा सकता है। इसमें कितनी क्षमता की बैटरी और मोटर को दिया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Royal Enfield लाएगी पहली Electric Bike

रॉयल एनफील्‍ड जल्‍द ही Electric Bike को लाने की तैयारी कर रही है। उम्‍मीद की जा रही है कि कंपनी इसे EICMA 2024 के दौरान पेश कर सकती है। खास बात यह है कि अब तक 350 से 650 सीसी के बीच की क्षमता के इंजन के साथ कई बाइक्‍स को ऑफर करने वाली कंपनी की यह पहली इलेक्ट्रिक बाइक होगी।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield लाने वाली है Interceptor Bear 650 बाइक, लॉन्‍च से पहले लीक हुई तस्‍वीरें, पढ़ें क्‍या है खासियत

सोशल मीडिया पर जारी हुआ टीजर

बाइक को लाने से पहले सोशल मीडिया पर इसका पहला टीजर भी जारी किया गया है। जिसमें यह जानकारी भी मिल रही है कि बाइक को चार नवंबर 2024 को लाया जाएगा। कुछ सेकेंड के इस वीडियो में स्‍पेस को दिखाया गया है जिसमें पैराशूट के साथ बांधी गई बाइक धरती की ओर आती दिखाई गई है। साथ ही रॉयल एनफील्‍ड की ओर से Save The Date 04.11.2024 का कमेंट भी इसकी जानकारी दे रहा है। इसके साथ ही कंपनी की वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी दी गई है।

शहरों के सफर पर रहेगा फोकस

कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक बाइक की जानकारी देने के साथ ही यह भी बताया गया है कि यह बाइक शहर में आने जाने को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस नई कैटेगरी को अर्बन मोबिलिटी को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है।

कब तक होगा लॉन्‍च

कंपनी चार नवंबर को इस बाइक को सिर्फ पेश कर सकती है। इसके बाद आधिकारिक तौर पर इसे January 2025 में लॉन्‍च किया जाएगा। उम्‍मीद की जा रही है कि इसे Bharat Mobility 2025 के दौरान लॉन्‍च किया जाएगा।

कितनी होगी रेंज और कीमत

फिलहाल इस बाइक की बैटरी, रेंज, फीचर्स की जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे कंपनी की अन्‍य बाइक्‍स की तरह मॉर्डन रेट्रो स्‍टाइल में लाए। लॉन्‍च के समय इसकी संभावित कीमत चार से पांच लाख रुपये के बीच हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield Classic 650 नवंबर में हो सकती है लॉन्च, रेट्रो लुक से लेकर पैरेलल-ट्विन इंजन से होगी लैस

View this post on Instagram

A post shared by Royal Enfield (@royalenfield)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।