विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Royal Enfield लाने वाली है Interceptor Bear 650 बाइक, लॉन्‍च से पहले लीक हुई तस्‍वीरें, पढ़ें क्‍या है खासियत

Published: Tue, 15 Oct 2024 06:00 PM (IST)

दो पहिया वाहन निर्माता Royal Enfield की ओर से जल्‍द ही नई बाइक को लाने की तैयारी की जा रही ...और पढ़ें

रॉयल एनफील्‍ड की ओर से किस सेगमेंट में नई बाइक को लाया जा सकता है। आइए जानते हैं।
रॉयल एनफील्‍ड की ओर से किस सेगमेंट में नई बाइक को लाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

HighLights

  1. Royal Enfield की नई बाइक नवंबर में हो सकती है लॉन्‍च
  2. लॉन्‍च से पहले सामने आई डिजाइन, फीचर्स की जानकारी

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार के साथ ही दुनिया के कई देशों में बाइक्‍स की बिक्री करने वाली भारतीय निर्माता Royal Enfield की ओर से जल्‍द ही नई बाइक को लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की योजना किस सेगमेंट में किस बाइक को लाने की है और लीक हुई फोटो से क्‍या जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

जल्‍द आएगी नई बाइक

रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्‍ड की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई बाइक को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से 650 सीसी सेगमेंट में Interceptor Bear 650 को लाया जा सकता है। लेकिन अभी कंपनी ने इस बाइक के लॉन्‍च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield Classic 650 नवंबर में हो सकती है लॉन्च, रेट्रो लुक से लेकर पैरेलल-ट्विन इंजन से होगी लैस

लीक हुई जानकारी

बाइक के लॉन्‍च से पहले ही सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्‍वीरें लीक हो गई हैं। लीक हुई तस्‍वीरों से बाइक के डिजाइन, फीचर्स, रंग की जानकारी मिल रही है। कंपनी अपनी नई बाइक Interceptor Bear 650 को ड्यूल टोन थीम पर लाएगी। लीक हुई तस्‍वीरों में इसके फ्यूल टैंक सहित कई पार्ट्स को सफेद और पीले रंग के साथ लाया जाएगा।

कैसे होंगे फीचर्स

लीक हुई फोटो के मुताबिक बाइक में अलॉय व्‍हील्‍स की जगह स्‍पोक व्‍हील दिए जाएंगे। आगे और पीछे के पहियों पर डिस्‍क ब्रेक मिलेगी। बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस, एलईडी लाइट्स, राउंड शेप स्‍पीडोमीटर, स्‍क्रैम्‍बलर स्‍टाइल वाली सीट, यूएसडी फॉर्क्‍स को दिया जाएगा।

कितना दमदार होगा इंजन

जानकारी के मुताबिक कंपनी इसे 650 सीसी सेगमेंट में लाएगी। इसमें 648 सीसी की क्षमता का एयर/ऑयल कूल्‍ड इंजन दिया जाएगा। जिससे बाइक को 47 बीएचपी की पावर और 52.3 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। बाइक को 6स्‍पीड गियरबॉक्‍स के साथ लाया जाएगा। जिसके साथ 17 और 18 इंच के पहिए दिए जाएंगे।

650 सीसी में कितनी बाइक्‍स

रॉयल एनफील्‍ड की ओर से 350 सीसी से लेकर 650 सीसी सेगमेंट के बीच कई बाइक्‍स को लाया जाता है। इनमें से 650 सीसी सेगमेंट में कंपनी फिलहाल Shotgun 650, Super Meteor 650, Interceptor 650 और Continental GT650 को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाती है। इन बाइक्‍स को 3.21 लाख रुपये से लेकर 3.95 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के बीच उपलब्‍ध करवाया जाता है। ऐसे में नई बाइक को भी 3.50 लाख रुपये के आस-पास की एक्‍स शोरूम कीमत पर लाया जा सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

कंपनी की ओर से अभी इस बाइक को लेकर किसी भी तरह की जानकारी को नहीं दिया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्‍मीद की जा रही है कि इस बाइक को भारत में नवंबर 2024 में लाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- Royal Enfield को September 2024 में मिली 11 फीसदी की ग्रोथ, करीब 87 हजार यूनिट्स की हुई बिक्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।