विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Royal Enfield ने पेश की अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea, भारत में जल्द होगी लॉन्च

Published: Fri, 21 Feb 2025 06:00 PM (IST)

रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Royal Enfield Flying Flea को भारत में पेश किया गया। इसे सबसे पहले EICMA ...और पढ़ें

भारत में पेश हुई Royal Enfield Flying Flea।
भारत में पेश हुई Royal Enfield Flying Flea।

HighLights

  1. इसका डिजाइन दूसरे विश्व युद्ध के समय की फ्लाइंग फ्ली मोटरसाइकिल से इंस्पायर है।
  2. Royal Enfield Flying Flea को अनोखा रेट्रो-रोडस्टर डिजाइन दिया गया है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Royal Enfield ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Flying Flea को पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को सबसे पहले इटली के मिलान में हुए EICMA 2024 मोटर शो में पेश किया गया था। रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक देखने में काफी शानदार दिखती है। क्या यह अपने लुक की तरह ही परफॉर्मेंस देगी आइए इसके बारे में जानते हैं और इसे भारत में कब लॉन्च किया जा सकता है।

डिजाइन

Royal Enfield Flying Flea C6 को अनोखा रेट्रो-रोडस्टर डिजाइन दिया गया है, जो दूसरे विश्व युद्ध के समय की फ्लाइंग फ्ली मोटरसाइकिल से इंस्पायर है। मोटरसाइकिल में LED हेडलाइट के साथ गोल LED इंडिकेटर को दिया गया है। इसमें दिया गया गर्डर फोर्क इसे मॉडर्न बाइक में काफी अनोखा है इसमें पतला टियरड्रॉप-आकार का "टैंक" और एक स्कूप्ड सिंगल-पीस सीट दिया गया है। इसके पीछे की सीट को रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 की तरह ही माउंट किया जा सकता है। इसमें बैटरी पैक को टैंक के नीचे दिया गया है और इसमें कूलिंग फिन भी दिया गया है। इसके पीछे की तरफ ब्रेस्ड रियर फेंडर, फेंडर-माउंटेड टेल लाइट और इंडिकेटर के साथ एक बेहतरीन लुक दिया गया है।

Royal Enfield Flying Flea C6

बैटरी और अंडरपिनिंग

रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है। हमें उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 250-300cc ICE बाइक के बराबर का परफॉरमेंस देने तक की कैपेसिटी रखेगी। इसके सस्पेंशन यूनिट में एक गर्डर फोर्क और एक मोनोशॉक देखने के लिए मिला है। बाइक के दोनों तरफ डिस्क ब्रेक और 19 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके रियर-व्हील को चेन ड्राइव के जरिए चलाया जाता है।

Royal Enfield Flying Flea C6

फीचर्स

Royal Enfield Flying Flea C6 में रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 के समान एक गोल TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जिसमें स्पीड,  ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, चार्ज की स्थिति, रेंज और बहुत कुछ की जानकारी मिलती है। इसका कंसोल स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। फ्लाइंग फ्ली में कीलेस इग्निशन और टैंक पर स्थित एक इमरजेंसी सेफ्टी स्विच भी दिया गया है।

Royal Enfield Flying Flea C6

कीमत और प्रतिद्वंद्वी

Royal Enfield Flying Flea C6 की भारतीय बाजार में एक्स-शोरूम कीमत 2.5 लाख रुपये तक होने की उम्मीद है। इसे तमिलनाडु के वल्लम वडागल में स्थिति रॉयल एनफील्ड की EV फैक्ट्री में बनाया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक बाइक का सीधा मुकाबला तो किसी से देखने के लिए नहीं मिलने वाला है, लेकिन यह लॉन्च होने के बाद  Ola Roadster Pro और Ultraviolette F77 को टक्कर दे सकती है।

Royal Enfield Flying Flea C6

यह भी पढ़ें- Aprilia Tuono 457 बाइक को John Abraham ने किया लॉन्‍च, जानें कितना दमदार है इंजन और कैसे हैं फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।