Royal Enfield की 450cc वाली Biks हुईं महंगी, देखें Scram, Guerrilla और Himalayan की नई कीमतें
Royal Enfield के चाहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। 350cc मोटरसाइकिलें GST दरों में बदलाव के बाद सस्ती हो गई हैं जबकि 440cc और 450cc सेगमेंट की मोटरसाइकिलें महंगी हो गई हैं क्योंकि उन्हें प्रीमियम कैटेगरी में रखा गया है और 40% GST लगाया गया है। Royal Enfield Scram 440 Guerrilla 450 और Himalayan 450 की कीमतों में 15131 रुपये से 21682 रुपये तक की वृद्धि हुई है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Royal Enfield की मोटरसाइकिल पसंद करने वालों के लिए बड़ी खबर है। जहां एक तरफ इनकी 350cc वाली मोटरसाइकिल नई GST दरों की घोषणा के बाद सस्ती हो गई है, वहीं दूसरी तरफ 440cc और 450cc सेगमेंट की मोटरसाइकिलें महंगी हो गई हैं। इन मोटरसाइकिलों को प्रीमियम सेगमेंट में डाल दिया गया है और इनपर 40% GST स्लैब लागू कर दिया गया है। इसकी वजह से Royal Enfield के तीन मुख्य मॉडल्स Scram 440, Guerrilla 450 और Himalayan 450 की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इनकी कीमतों में मॉडल और कलर के आधार पर 15,131 रुपये से लेकर 21,682 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
Royal Enfield Scram 440 की नई कीमतें
क्रमांक | Royal Enfield Scram 440 | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर | प्रतिशत बढ़ोतरी |
---|---|---|---|---|---|
1 | Trail Green | ₹ 2,08,000 | ₹ 2,23,131 | ₹ 15,131 | 7.27% |
2 | Trail Blue | ₹ 2,08,000 | ₹ 2,23,131 | ₹ 15,131 | 7.27% |
3 | Force Grey | ₹ 2,15,000 | ₹ 2,30,641 | ₹ 15,641 | 7.27% |
4 | Force Teal | ₹ 2,15,000 | ₹ 2,30,641 | ₹ 15,641 | 7.27% |
5 | Force Blue | ₹ 2,15,000 | ₹ 2,30,641 | ₹ 15,641 | 7.27% |
एंट्री-लेवल 440cc Scram की पहले एक्स-शोरूम कीमत 2.08 लाख रुपये से लेकर 2.15 लाख रुपये थी। अब इसकी कीमत 2.23 लाख रुपये से लेकर 2.30 लाख के के बीच हो गई है। इसकी कीमतों में 15,000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है।
Royal Enfield Guerrilla 450 की नई कीमतें
क्रमांक | Royal Enfield Guerrilla 450 | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर | प्रतिशन बढ़ोतरी |
---|---|---|---|---|---|
1 | Smoke silver | ₹ 2,39,000 | ₹ 2,56,387 | ₹ 17,387 | 7.27% |
2 | YellowRibbon | ₹ 2,54,000 | ₹ 2,72,479 | ₹ 18,479 | 7.28% |
3 | Brava Blue | ₹ 2,54,000 | ₹ 2,72,479 | ₹ 18,479 | 7.28% |
Royal Enfield की हाल ही में लॉन्च हुई Guerrilla 450 भी नई GST कैटेगरी में आ गई है। इसकी कीमतें पहले 2.39 लाख रुपये से लेकर 2.54 लाख रुपये तक थी, अब इसकी कीमत 2.56 लाख रुपये से लेकर 2.72 लाख रुपये हो गई है। इसकी कीमतों में 18,479 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
Royal Enfield Himalayan 450 की नई कीमतें
क्रमांक | Royal Enfield Himalayan 450 | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर | प्रतिशत बढ़ोतरी |
---|---|---|---|---|---|
1 | Kaza Brown | ₹ 2,85,000 | ₹ 3,05,736 | ₹ 20,736 | 7.28% |
2 | Slate Himalayan Salt | ₹ 2,89,000 | ₹ 3,10,028 | ₹ 21,028 | 7.28% |
3 | Slate Poppy Blue | ₹ 2,89,000 | ₹ 3,10,028 | ₹ 21,028 | 7.28% |
4 | Kamet White | ₹ 2,93,000 | ₹ 3,14,319 | ₹ 21,319 | 7.28% |
5 | Hanle Black | ₹ 2,98,000 | ₹ 3,19,682 | ₹ 21,682 | 7.28% |
कंपनी की सबसे पॉपुलर मोटरसाइकिल Himalayan 450 को नई GST दरों के तहत सबसे बड़ा झटका लगा है। इसकी कीमत पहले 2.85 लाख रुपये से लेकर 2.98 लाख के बीच थी, अब इसकी कीमत बढ़कर 3.05 लाख रुपये से लेकर 3.19 लाख रुपये तक हो गई है। इसकी कीमत में 21,000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।