Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय सेना की सबसे बड़ी बाइक सप्लायर्स है रॉयल एन्फील्ड, 63 सालों से कर रही है सप्लाई

    By Ankit DubeyEdited By:
    Updated: Mon, 04 Jun 2018 06:56 AM (IST)

    रॉयल एनफील्ड ने लगभग 63 साल भारतीय सेना को बाइक सप्लाई करने के लिए मद्रास (अब चेन्नई) में अपना प्लांट शुरू किया था

    भारतीय सेना की सबसे बड़ी बाइक सप्लायर्स है रॉयल एन्फील्ड, 63 सालों से कर रही है सप्लाई

    नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। रॉयल एन्फील्ड लंबे समय से भारतीय सेना के लिए सबसे बड़ी बाइक सप्लायर्स कंपनी बनी हुई है। इस कंपनी ने लगभग 63 साल भारतीय सेना को बाइक सप्लाई करने के लिए मद्रास (अब चेन्नई) में अपना प्लांट शुरू किया था। कंपनी अभी भी इन्हीं प्लांट से अपना सेना के लिए अपना बिजनेस ऑपरेट कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाजार में नई मोटरसाइकिल निर्माता कंपनियों और नए प्रोडक्ट्स आने के बाद भी रॉयल एनफील्ड भारतीय सेना की पहली पसंद बनी हुई है। हाल ही में क्लासिक 500 पेगासस लिमिटेड एडिशन के मौके पर कंपनी ने घोषणा की कि वो भारतीय सेना की सबसे बड़ी बाइक सप्लायर्स है।

    पेगासस की लॉन्चिंग के मौके पर कंपनी के इंडिया बिजनेस हेड शाजी कोशी ने कहा, "रॉयल एनफील्ड 1955 में भारतीय सेना को बाइक सप्लाई करने के लिए आई थी। क्योंकि सिर्फ यही बाइक थी जो हिमालय के सभी हिस्सों और बॉर्डर एरिया में जा सकती थी। इस हिसाब से ये बाइक पिछले 63 सालों से भारतीय सेना की सर्विस में है। हम पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस को भी बाइक सप्लाई करते हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने हमसे 500 बाइक ली हैं। ये बाइक आर्मी, एयरफोर्स, बीएसएफ, सीआरपीएफ और पुलिस ऑफिसर्स इस्तेमाल करते हैं।"

    कोशी ने कहा कि भारतीय सेना हर 2-3 सालों में 2 हजार से 3 हजार यूनिट्स के ऑर्डर देती है। इसका हाई टॉर्क- लो आरपीएम कॉम्बिनेशन इसे हर परिस्थिति और मौसम में चलने लायक बनाता है।

    ऐसा पहली बार नहीं है जब कंपनी ने पेगासस एडिशन के जरिए अपनी मिलिट्री रूट्स दिखाई हैं। इससे पहले भी कंपनी ने 2011 में भारतीय सेना के साथ अपने एसोसिएशन को सेलिब्रेट करते हुए रॉयल एन्फील्ड क्लासिक 500 डेजर्ट स्ट्रॉम लॉन्च किया था। बाद में 2015 में क्लासिक 500 का लिमिटेड एडिशन भी लॉन्च किया जो रिकॉर्ड 26 मिनट में बिक गया।

    इसके अलावा 2015 में स्क्वाड्रन ब्लू शेड भी लॉन्च किया गया था। उसके बाद हाल ही में स्टील्थ ब्लैक एडिशन लॉन्च किया गया। ये सारी बाइक के पीछे मिलिट्री स्टोरीज ही हैं। कंपनी ने दिसंबर 2017 में 14 क्लासिक 500 मोटरसाइकिल की नीलामी भी की थी। इन बाइक्स पर एनएसजी कमांडो ने देशभर का टूर किया था।

    दूसरे विश्व युद्ध से प्रेरित है पेगासस- इस महीने के शुरुआत में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 500 पेगासस एडिशन को यूके में पेश करने के बाद अब कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। इस लिमिटेड-एडिशन मॉडल की भारत में सिर्फ 250 यूनिट्स ही बेची जाएंगी। यह लिमिटेड-एडिशन मॉडल ब्रैंड को विशेष महत्व इस लिए दिया गया है क्योंकि यह इतिहास की याद दिलाता है। यह बाइक द्वितीय विश्व युद्ध में सेवा करने वाली ब्रिटिश सेना में पैराट्रूपर्स को श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

    पेगासस एडिशन सेना की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल 'फ्लाइंग फ्ली' से प्रेरित है। दुनियाभर में क्लासिक 500 पेगासस की सिर्फ 100 यूनिट्स ही बनाई जा रही हैं। इस लिमिटेड एडिशन बाइक को स्टैंडर्ड वर्जन के मुकाबले और ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। इस बाइक में सर्विस ब्राउन पेंट स्कीम (ओलिव ड्रैब ग्रीन) दी गई है। इसके साथ ही बाइक के फ्यूल टैंक पर यूनीक सीरियल नंबर दिया गया है, जैसा कि दूसरे विश्व युद्ध II वाली मोटरसाइकिल में इस्तेमाल किया गया था।

    रॉयल एनफील्ड पेगासस एडिशन में मॉडर्न और स्टैंडर्ड क्लासिक 500 वाला समान इंजन दिया गया है। इसमें 499cc, एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 5250 rpm पर 27.2 bhp की पावर और 4000 rpm पर 41.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक में सस्पेंशन के तौर पर टेलेस्कॉपिक फॉर्क्स अप फ्रंट और रियर में ट्विन शॉक्स दिए गए हैं। 

    comedy show banner
    comedy show banner