विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Royal Enfield, Hero, Suzuki और TVS ने April 2024 में कैसा किया प्रदर्शन, जानें डिटेल

Published: Thu, 02 May 2024 08:00 PM (IST)

भारतीय बाजार में हर साल लाखों की संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। इस सेगमेंट में कई ...और पढ़ें

Royal Enfield, Hero, Suzuki और TVS ने April 2024 में कितने वाहनों की बिक्री की। आइए जानते हैं।
Royal Enfield, Hero, Suzuki और TVS ने April 2024 में कितने वाहनों की बिक्री की। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर महीने बड़ी संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। इनमें सबसे ज्‍यादा बिक्री दो पहिया वाहन सेगमेंट में होती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैा कि April 2024 में Royal Enfield, Hero Motocorp, Suzuki Motorcycle और TVS ने‍ कितने यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है।

Royal Enfield की कैसी रही बिक्री

भारत में Bullet जैसी दमदार इंजन वाली बाइक्‍स को ऑफर करने वाली कंपनी Royal Enfield ने April 2024 में 81870 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। कंपनी ने पिछले साल अप्रैल महीने में 71136 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की थी। इस तरह कंपनी को इस साल बिक्री के मामले में 12 फीसदी की ग्रोथ हासिल हुई है। कंपनी ने बताया है कि April 2024 में 6832 यूनिट्स को एक्‍सपोर्ट भी किया गया है।

Hero Motocorp के लिए कैसा रहा April 2024

भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माताओं में शामिल Hero Motocorp ने April 2024 में 5.33 लाख यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। कंपनी के मुताबिक बीते महीने में 34.7 फीसदी की ग्रोथ हासिल हुई है। अप्रैल 2023 में हीरो मोटोकॉर्प ने 3.96 लाख यूनिट्स वाहनों की बिक्री की थी। वहीं मार्च 2024 में भी कंपनी ने 490415 यूनिट्स की बिक्री की थी।

यह भी पढ़े- Electric Scooter सेगमेंट में OLA की बादशाहत कायम, जानें April 2024 में कितनी हुई बिक्री

Suzuki को भी April 2024 में हासिल हुई बढ़त

जापानी दो पहिया वाहन निर्माता Suzuki को भी April 2024 में बिक्री के मामले में बढ़त मिली है। कंपनी ने बीते महीने में कुल 99377 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। अप्रैल 2023 में कंपनी ने कुल 88731 यूनिट्स की बिक्री की थी। ऐसे में आंकड़ों के मुताबिक कंपनी को बीते महीने में 12 फीसदी की ग्रोथ मिली है। भारतीय बाजार के अलावा एक्‍सपोर्ट के मामले में कंपनी को नेगेटिव ग्रोथ मिली है। जानकारी के मुताबिक पिछले महीने कंपनी ने सिर्फ 11310 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया है।

TVS के लिए कैसा रहा April 2024

एक और भारतीय दो पहिया वाहन निर्माता TVS ने भी April 2024 में कुल बिक्री की जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक बीते महीने में कुल 383615 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी को 25 फीसदी की ग्रोथ हासिल हुई है। अप्रैल 2023 में टीवीएस ने 306224 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी ने एक्‍सपोर्ट में भी 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। अप्रैल 2024 में कंपनी ने 80508 यूनिट्स को एक्‍सपोर्ट किया है।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी कंपनी Harley Davidson ने भारत में लॉन्‍च की ये बाइक्‍स, मौजूदा बाइक्‍स की नई कीमतें भी हुई जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।