Renault का ग्राहकों को बड़ा तोहफा, गाड़ियों की कीमतों में की ₹96,000 तक की कटौती
नई GST दरों के लागू होने के बाद रेनॉल्ट इंडिया ने अपनी कारों की कीमतों में 96395 रुपये तक की कटौती की है। इस कटौती के बाद KWID की शुरुआती कीमत 4.29 लाख रुपये और Triber की 5.76 लाख रुपये हो गई है। कंपनी का कहना है कि GST 2.0 का लाभ ग्राहकों को मिलेगा और नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नई GST दरों का असर दिखने लगा है। हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपनी गाड़ियों की कीमत में कटौती की थी, अब इस लिस्ट में Renault भी शामिल हो गई है। Renault ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में 96,395 रुपये तक की कमी की है। कीमतों में कटौती के बाद से KWID की शुरुआती कीमत 4.29 लाख रुपये और Triber की शुरुआती कीमत 5.76 लाख रुपये तक पहुंच गई है। इसके साथ ही हाल ही में लॉन्च हुई KIGER की कीमत भी कम कर दी गई है।
Renault का बड़ा एलान
Renault इंडिया ने बड़ा कदम उठाते हुए GST 2.0 का पूरा लाभ ग्राहकों को देने का एलान किया है। इस फैसले के तहत कंपनी ने अपनी पूरी कार लाइन-अप की कीमतों में भारी कमी कर दी है। अब रेनॉ की गाड़ियां पहले से ज्यादा किफायती हो गई हैं, जिसकी वजह से आने वाले त्योहारों में डिमांड तेज होने की उम्मीद है। कंपनी ने साफ किया है कि नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी, लेकिन ग्राहक तुरंत ही नई कीमतों पर कार बुक कर सकते हैं। यह तारीख नवरात्रि के पहले दिन से मेल खाती है, जो भारतीय परिवारों के लिए शुभ मानी जाती है।
Renault की गाड़ियों की नई कीमतें
Renault Triber की नई कीमतें
वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | कितनी कमी |
---|---|---|---|
Authentic | ₹6,29,995 | ₹5,76,300 | -₹53,695 |
Evolution | ₹7,24,995 | ₹6,63,200 | -₹61,795 |
Techno | ₹7,99,995 | ₹7,31,800 | -₹68,195 |
Emotion | ₹8,64,995 | ₹7,91,200 | -₹73,795 |
Emotion AMT | ₹9,16,995 | ₹8,38,800 | -₹78,195 |
Emotion MT DT | ₹8,87,995 | ₹8,12,300 | -₹75,695 |
Emotion AMT DT | ₹9,39,995 | ₹8,59,800 | -₹80,195 |
Renault Kiger की नई कीमतें
वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | कितनी कमी |
---|---|---|---|
Authentic MT | ₹6,29,995 | ₹5,76,300 | -₹53,695 |
Evolution MT | ₹7,09,995 | ₹6,49,500 | -₹60,495 |
Evolution AMT | ₹7,59,995 | ₹6,95,200 | -₹64,795 |
Techno MT | ₹8,19,995 | ₹7,50,100 | -₹69,895 |
Techno DT MT | ₹8,42,995 | ₹7,71,100 | -₹71,895 |
Emotion MT | ₹9,14,995 | ₹8,37,000 | -₹77,995 |
Emotion DT MT | ₹9,37,995 | ₹8,58,000 | -₹79,995 |
Techno AMT | ₹8,69,995 | ₹7,95,800 | -₹74,195 |
Techno DT AMT | ₹8,92,995 | ₹8,16,800 | -₹76,195 |
Emotion MT 1L T | ₹9,99,995 | ₹9,14,700 | -₹85,295 |
Emotion DT MT 1L T | ₹9,99,995 | ₹9,14,700 | -₹85,295 |
Techno CVT 1L T | ₹9,99,995 | ₹9,14,700 | -₹85,295 |
Techno DT CVT 1L T | ₹9,99,995 | ₹9,14,700 | -₹85,295 |
Emotion CVT 1L T | ₹11,29,995 | ₹10,33,600 | -₹96,395 |
Emotion DT CVT 1L T | ₹11,29,995 | ₹10,33,600 | -₹96,395 |
Renault Kwid की नई कीमतें
वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | कितनी कमी |
---|---|---|---|
RXE MT | ₹4,69,995 | ₹4,29,900 | -₹40,095 |
RXL MT | ₹5,09,995 | ₹4,66,500 | -₹43,495 |
RXL AMT | ₹5,54,995 | ₹4,99,900 | -₹55,095 |
RXT MT | ₹5,54,995 | ₹4,99,900 | -₹55,095 |
RXT AMT | ₹5,99,995 | ₹5,48,800 | -₹51,195 |
Climber | ₹5,87,995 | ₹5,37,900 | -₹50,095 |
Climber AMT | ₹6,32,995 | ₹5,79,000 | -₹53,995 |
Climber DT | ₹5,99,995 | ₹5,48,800 | -₹51,195 |
Climber AMT DT | ₹6,44,995 | ₹5,90,000 | -₹54,995 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।