Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranveer Singh ने खरीदी 4.5 करोड़ की Hummer EV, कीमत और फीचर्स जान उड़ जाएंगे होश

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 02:27 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh ने हाल ही में एक शानदार इलेक्ट्रिक Hummer EV खरीदी है और वह ऐसा करने वाले पहले बॉलीवुड अभिनेता बन गए हैं। यह उनकी पहली इलेक्ट्रिक कार है। हमर ईवी दो वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें 2X वेरिएंट 625 bhp की पावर और 3X वेरिएंट 830 bhp की पावर जनरेट करता है। रणवीर सिंह ने 3X वर्जन खरीदा है।

    Hero Image
    रणवीर सिंह ने खरीदी इलेक्ट्रिक Hummer EV।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अपने अनोखे फैशन सेंस के लिए जाने जाने वाले बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार वह किसी और चीज के लिए नहीं, बल्कि एक कार को लेकर है। दरअसल, हाल ही में रणवीर ने एक शानदार इलेक्ट्रिक Hummer EV को खरीदा है। इसे खरीदने वाले वह बॉलीवुड के पहले एक्टर बन गए हैं। यह उनकी पहली इलेक्ट्रिक कार भी है। आइए रणवीर सिंह की नई कार के बारे में जानते हैं कि वह किन फीचर्स के साथ आती है और इसकी कीमत कितनी है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणवीर सिंह की नई कार

    हाल ही में CS12 Vlogs ने अपने YouTube चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणवीर सिंह की नई हमर EV की डिलीवरी करते हुए दिखाई दी गई है। वीडियो में एक फ्लैटबेड पर हमर EV उनके घर के गेट के अंदर जाते हुए दिखाया गया है। इस ट्रक के पीछे एक और हमर भी दिखाई देती है, जिस पर 'फ्राइडे नाइट कार्स' की ब्रांडिंग थी। डिलीवरी के बाद रणवीर सिंह को अपनी नई हरी नंबर प्लेट वाली हमर EV चलाते हुए देखा गया।

    Hummer EV की खासियत

    भारतीय बाजार में इसकी बिक्री नहीं की जाती है, इसके इम्पोर्ट किया जाता है और भारत में जितने भी इसकी गाड़ियां चला रहे हैं, उन्होंने इसी रास्ते को फॉलो किया है। GMC Hummer EV को ग्लोबल लेवल पर दो वेरिएंट में पेश किया जाता है, जो 2X और 3X है। इसके 2X वेरिएंट में ड्यूल-अल्टियम मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप दिया जाता है, जो 625 bhp की पावर जनरेट करती है। इसका 3X वेरिएंट 830 bhp और 15,592 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह ने 3X वर्जन को खरीदा है।

    Hummer EV का बैटरी पैक और रेंज

    इसमें बड़ी इलेक्ट्रिक एसयूवी में 178 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह फुल चार्ज होने पर 505 किमी की रेंज देती है। हमर EV एक भारी SUV है, जिसका वजन 4,500 किलोग्राम से ज्यादा है। यह इतनी भारी होने के बाद भी केवल 3.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

    Hummer EV के खास फीचर्स

    यह कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है, इसमें एक बड़ी 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, GMC सुपर क्रूज, 13.4-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीटें जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें क्रैब वॉक फीचर मिलता है, जिसकी मदद से गाड़ी तिरछी भी चल सकती है। यह कार एक्सट्रैक्ट मोड में एयर राइड अडैप्टिव सस्पेंशन का इस्तेमाल करके ग्राउंड क्लियरेंस को लगभग 6 इंच तक बढ़ा सकती है और यह करीब 810 मिमी गहरे पानी को आसानी से पार कर जाती है।

    Hummer EV की कीमत

    अमेरिका में नई Hummer EV की कीमत करीब 84 लाख रुपये है, लेकिन भारत में इम्पोर्ट ड्यूटी और टैक्स के कारण, उसी हमर EV की कीमत 3.8 करोड़ से 4.5 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। रणवीर सिंह ने अपनी हमर EV पर कितना खर्च किया है, इसकी सटीक जानकारी नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Actor Ajith Kumar ने खरीदी McLaren Senna हाइपरकार, क्या है इस कार में खास?