विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लग्‍जरी कारों के शौकीन हैं Pushpa 2 के स्‍टार Allu Arjun, गैराज में हैं रॉल्‍स रॉयस लेकर Hummer तक

Published: Mon, 08 Apr 2024 03:00 PM (IST)

बॉलीवुड के सितारों के साथ ही साउथ की फिल्‍म इंडस्‍ट्री में भी सितारों को महंगी और लग्‍जरी कारों का शौक ...और पढ़ें

Pushpa 2 के स्‍टार Allu Arjun को भी लग्‍जरी कारों का शौक है।
Pushpa 2 के स्‍टार Allu Arjun को भी लग्‍जरी कारों का शौक है।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। साउथ की फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सुपर स्‍टार Allu Arjun के गैराज में भी एक से बढ़कर एक कारें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Pushpa 2 के इस स्‍टार के गैराज में कौन कौन सी लग्‍जरी कारें (Allu Arjun Car Collection) शामिल हैं। हम इसकी जानकारी आपको दे रहे हैं।

Allu Arjun के पास है Rolls Royce

Allu Arjun के पास Rolls Royce जैसी महंगी और लग्‍जरी कार भी है। स्‍टार के पास रॉल्‍स रॉयस की कलिनन एसयूवी है। जिसमें 6.8 लीटर का वी12 इंजन दिया जाता है। जिससे 563 बीएचपी और 850 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होता है। जानकारी के मुताबिक इस लग्‍जरी एसयूवी की कीमत करीब आठ करोड़ रुपये है।

Range Rover

अल्‍लू अर्जुन की कारों की लिस्‍ट में रेंज रोवर का नंबर भी आता है। उनके पास रेंज रोवर की वोग एसयूवी भी है। इसमें कंपनी की ओर से पांच लीटर का इंजन दिया जाता है। इसके साथ ही इसमें कई लग्‍जरी फीचर्स को भी ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत करीब दो करोड़ रुपये के आस-पास है।

यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO के लॉन्‍च से पहले कंपनी दे रही इस SUV पर तगड़ा डिस्‍काउंट, मिल रहा लाखों रुपये बचाने का मौका, जानें डिटेल

बेहद खास है Allu Arjun की Falcon Van

Pushpa 2 के स्‍टार के पास अपनी लग्‍जरी वेनिटी वैन भी है। काले रंग की इस वेनिटी वैन का नाम Falcon है, जिस पर AA लिखा गया है। इसका नाम खुद एक्‍टर ने Falcon रखा था। इसमें टीवी, फ्रिज और रिक्‍लाइनर सोफा भी है। जानकारी के मुताबिक इस वैन की कीमत सात करोड़ रुपये से ज्‍यादा है।

Hummer H2

भारत में काफी कम लोगों के पास Hummer H2 एसयूवी है। महेंद्र सिंह धोनी और कुछ खास एक्‍टर्स के अलावा यह एसयूवी पुष्‍पा 2 के स्‍टार Allu Arjun के पास भी है। अमेरिकी कंपनी की ओर से इस एसयूवी को शुरुआत में सिर्फ सेना के लिए बनाया गया था। हालांकि बाद में इसके प्रोडक्‍शन वेरिएंट को बाजार में लॉन्‍च किया गया था, जिसके बाद से ही इसे काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत करीब 80 लाख रुपये है।

Jaguar

लग्‍जरी कार निर्माता जगुआर की एक्‍सजेल भी अल्‍लू अर्जुन की गैराज में शामिल है। इस कार को बेहतरीन लग्‍जरी और आराम के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक इस लग्‍जरी कार की कीमत एक करोड़ रुपये से ज्‍यादा है।

Allu Arjun की नेटवर्थ

साउथ की फिल्‍म इंडस्‍ट्री के इस सुुपर स्‍टार का जन्‍मदिन चार अप्रैल को होता है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी नेटवर्थ करीब 460 करोड़ रुपये की है। एक्‍टर को लग्‍जरी चीजों का काफी ज्‍यादा शौक है।

यह भी पढ़ें- Discount On Tata: टाटा मोटर्स की एसयूवी पर April 2024 में मिल रहे लाखों रुपये के ऑफर्स, जानें डिटेल