PM Modi करेंगे Auto Expo 2025 का उद्घाटन, यहां जानिए टाइमिंग से लेकर टिकट तक की जानकारी
Auto Expo 2025 का आयोजन PM Modi करेंगे। इस बार ऑटो एक्सपो का आयोजन 17 जनवरी से लेकर 22 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाला है। इसे नई दिल्ली के भारत मंडपम द्वारका में यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर स्थल और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इसके टिकट पूरी तरह से निशुल्क है। इसके लिए आपको भारत मोबिलिटी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का आयोजन 17 जनवरी से लेकर 22 जनवरी के बीच आयोजित होने जा रहा है। इसका आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह भारत का सबसे बड़ा मोबिलिटी एक्सपो है, जिसमें 100 से ज्यादा ऑटोमेकर हिस्सा लेने वाले हैं। आइए जानते हैं ऑटो एक्सपो 2025 कहां पर होने वाला है और इसकी टिकट के लिए कितने पैसे लगेंगे और इसकी टाइमिंग कबसे रहने वाली है।
ऑटो एक्सपो 2025 की तारीख
ऑटो एक्सपो 2025 का आयोजन 17 जनवरी से लेकर 22 जनवरी 2025 के बीच होने वाला है। इसका पहला दिन मीडिया कर्मियों के लिए रिजर्व रखा गया है और दूसरा दिन स्पेशल इनविटेशन के लिए निर्धारित किया गया है। इसे आम लोगों को एंट्री ऑटो एक्सपो के तीसरे दिन यानी 19 जनवरी से 22 जनवरी तक मिलेगी।
ऑटो एक्सपो 2025 का स्थान
- ऑटो एक्सपो 2025 का आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। यह भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के लिए घोषित तीन प्रमुख स्थानों में से एक हैं। ऑटो एक्सपो को भारत मंडपम के हॉल 1 से हॉल 14 ग्राउंड फ्लोर तक आयोजित किया जाएगा।
- अगर आप ऑटो एक्सपो कंपोनेंट्स शो में हिस्सा लेने के लिए आपको द्वारका में यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर स्थल पर जाना पड़ेगा। वहीं, ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट निर्दिष्ट तिथियों के दौरान भारत कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है।
ऑटो एक्सपो 2025 की टिकट और मूल्य
ऑटो एक्सपो 2025 में शामिल होने के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इसमें जाने के लिए आपको Bharat Mobility Global Expo की वेबसाइट पर जाकर खुद को पंजीकृत करना होगा। यहां पर आपको अपने पसंदीदा जगह और दूसरी जानकारी के साथ पंजीकरण के तहत फॉर्म भरना होगा।
इन शो का होगा आयोजन
ऑटो एक्सपो 2025 में इंडिया इंटरनेशनल टायर शो, भारत बैटरी शो, स्टील पवेलियन, मोबिलिटी टेक पवेलियन और इंडिया साइकिल शो का आयोजन किया जाएगा। इन सभी शो का आयोजन करने के पीछे का कारण मोबिलिटी से जुड़े सभी सेक्टरों को एक साथ एक प्लेटफार्म पर लाना है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।