Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM Modi की रेंज रोवर तो Rahul Gandhi की लैंडक्रूजर, देखें राजनेता और उनकी लग्जरी SUVs

    By Ankit DubeyEdited By:
    Updated: Fri, 31 May 2019 12:16 PM (IST)

    देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपनी यात्रा के लिए एक विशेष बख्तरबंद रेंज रोवर का इस्तेमाल करते हैं

    Hero Image
    PM Modi की रेंज रोवर तो Rahul Gandhi की लैंडक्रूजर, देखें राजनेता और उनकी लग्जरी SUVs

    नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने प्रचंड बहुमत से एक बार फिर जीत हासिल की है और उन्होंने दूसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। वैसे तो हर बार के चुनावों में सभी राजनेताओं की ओर से सत्ता की भूख साफ देखी जाती है, इसलिए इनकी पसंदी भी उसी तरह की होती है, चाहें वह सरकारी हो या फिर निजी, जैसे इनमें से अधिकांश पॉलिटिशियंस लग्जरी एसयूवी में सवारी करते नजर आते हैं। खैर, हम अपनी इस खबर में दिग्गज भारतीय राजनेताओं की मौजूदा एसयूवी के बारे में बताने जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नरेंद्र मोदी - रेंज रोवर सेंटिनेल

    देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के लिए एक विशेष बख्तरबंद रेंज रोवर का इस्तेमाल करते हैं। इसे रेंज रोवर सेंटिनेल के रूप में जाना जाता है और विशेष रूप से सुरक्षा उद्देश्यों के लिए इसे बनाया गया है। इसमें 5.0 लीटर सुपरचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो अधिकतम 375bhp की पावर देता है। इसमें VR8 बैलिस्टिक सुरक्षा दी गई है जो कि तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों (IED) सहित वाहन को अधिकांश प्रकार के हमलों से सुरक्षित रख सकता है।

    सोनिया गांधी - रेंज रोवर

    पीएम मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली UPA सरकार के समय नेहरू-गांधी परिवार के राजगद्दी के पीछे की ताकत सोनिया गांधी मानी जाती थी। श्रीमती गांधी, जिन्हें अभी भी भारत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक माना जाता है, को अक्सर अपनी Range Rover एसयूवी में दिल्ली में घूमते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा अपने बेटे की तरह श्रीमती गांधी कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करते हुए एक बख्तरबंद टाटा सफारी का उपयोग करती नजर आई थीं।

    राहुल गांधी - टोयोटा लैंड क्रूजर

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी उन व्यक्तियों में से एक हैं जो अन्य वाहनों पर टोयोटा लैंड क्रूजर पसंद करते हैं। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष को कई बार चुनावों के लिए प्रचार करते हुए अपनी सफेद टोयोटा लैंड क्रूजर में देखा गया है, इसके अलावा वह Lexus LX एसयूवी और बख्तरबंद टाटा सफारी के भी मालिक हैं।

    नवजोत सिंह सिद्धू - लैंड क्रूजर

    पूर्व क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू अपनी चुटीली टिप्पणियों से लोगों को हमेशा खुश करते हुए नजर आते हैं। हालांकि, एक सांसद के रूप में अपने अधिक गंभीर काम के लिए सिद्धू को अक्सर अपनी लैंड क्रूजर एसयूवी में देखा जाता है। इसके अलावा वह इन दिनों पंजाब में अपनी लैंड क्रूजर में ज्यादातर देखे जा रहे हैं, जहां पंजाब की कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार में सिद्धू स्थानीय सरकार, पर्यटन, सांस्कृतिक मामलों, अभिलेखागार और संग्रहालय के मंत्री के रूप में कार्य करते हैं।

    किरण बेदी - मर्सिडीज GL-क्लास

    देश के इतिहास की पहली महिला IPS ऑफिसर किरण बेदी राजनीतिक सर्किल्स के लिए नई नहीं है, हालांकि वह इसमें काफी देर में शामिल हुई हैं। वह अपने समय के दौरान एक बहुत प्रतिष्ठित पुलिस अधिकारी भी थी, जिसकी बेल्ट के नीचे कई अवार्ड थे। बेदी की इन दिनों चार पहियों की पसंद मर्सिडीज GL-क्लास है, जो भारत में ब्रांड के लाइनअप में पूर्व प्रमुख एसयूवी थी। इसे 2016 में GLS द्वारा रिप्लेस किया गया था, जबकि इस वक्त फ्लैगशिप एसयूवी G63 AMG है।

    यह भी पढ़ें:

    Kia SP2i का प्रोडक्शन मॉडल लॉन्च से पहले आया नजर, Seltos होगा ग्लोबली नाम

    Aprilia Storm 125 स्टाइलिश लुक के साथ भारत में हुई लॉन्च, कीमत 65000 रुपये

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप