विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार इन्फोटेनमेंट के लिए Pioneer ने लॉन्च किया अमेजन एलेक्सा से लैस तीन हेड यूनिट रिसीवर

By Ankit DubeyEdited By:
Published: Sat, 25 Jul 2020 12:17 PM (IST)

Pioneer ने एलेक्सा फीचर से लैस 3 कार AV रिसीवर लॉन्च कर रहा है।

कार इन्फोटेनमेंट के लिए Pioneer ने लॉन्च किया अमेजन एलेक्सा से लैस तीन हेड यूनिट रिसीवर
कार इन्फोटेनमेंट के लिए Pioneer ने लॉन्च किया अमेजन एलेक्सा से लैस तीन हेड यूनिट रिसीवर

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कार इंफोटेनमेंट क्षेत्र में अग्रणी कंपनी Pioneer ने एलेक्सा फीचर से लैस 3 कार AV रिसीवर लॉन्च कर रहा है। जिनके नाम, DMH-Z6350BT (6.8 इंच कार स्टीरियो), DMH-ZS9350BT (9-इंच कार स्टीरियो) और DMH-ZF9350BT (9-इंच फ्लोटिंग डिस्प्ले कार स्टीरियो) हैं। हालांकि, इन उत्पादों के कीमतों की घोषणा अभी नहीं कि गई है, लेकिन उनकी उपयोगिता पर कोई संदेह नहीं है। Amazon Alexa के साथ बनाई गई AV रिसीवर मल्टीटास्किंग नई कार के लिए बेहतर हैं। इससे बिना किसी दिक्कत के ड्राइविंग का अनुभव प्राप्त होगा। इसके निर्माण के दौरान विभिन्न प्रकार की कारों और उपयोगकर्ताओं की आवश्यकताओं को पूरा ध्यान रखा गया है।

Amazon Alexa फीचर होने के कारण उपयोगकर्ता सीधे पायनियर डीएमएच रिसीवर के माध्यम से एलेक्सा से बात कर सकता है। ग्राहक एलेक्सा को अपनी शॉपिंग कार्ट में आइटम जोड़ने, संगीत बजाने, समाचार सुनने, मौसम की जांच करने, स्मार्ट घरेलू उपकरणों को नियंत्रित करने और बहुत कुछ करने के लिए कह सकता है। एलेक्सा की तकनीक उसे हमेशा होशियार रखती है, जिससे वह आदेशों को सही उपकरणों तक वितरित करती है। डीएमएच रिसीवर के साथ एलेक्सा का उपयोग करना बहुत ही सरल है और इसमें हाथों की जरूरत नहीं है। आप बस सवाल पूछें, और एलेक्सा तुरंत जवाब देगा।

एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो से लैस यह इन्फोटेनमेंट सिस्टम Alexa फीचर के चलते संगीत सुन सकते हैं, कॉल कर सकते हैं, ऑडियोबुक चला सकते हैं, समाचार सुन कर सकते हैं, मौसम की जांच कर सकते हैं, स्मार्ट घरेलू उपकरणों को नियंत्रित कर सकते हैं और बहुत कुछ कर सकते हैं। इसके लिए स्टेयरिंग से हाथ भी नहीं हटाना पड़ेंगा और न ही सड़क से आंखों को हटाना पड़ेगा।