Ola S1 Electric Scooter: जबरदस्त प्लान के साथ धूम मचाने को तैयार है ओला, EICMA 2022 में कंपनी के लिए क्या खास
Ola S1 Electric Scooter 141 किलोमीटर की रेंज वाला मॉडल है जिसे इटली में होने वाले EICMA 2022 ऑटो शो में शोकेस किया गया है। इसके साथ ही ओला यूरोप में अपने ई-स्कूटरों को बेचने का प्लान भी बना रही है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Ola S1 Electric Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी जोरदार शुरुआत करने के बाद ओला इलेक्ट्रिक अब विदेशों में भी बिक्री का प्लान बना रही है। इसके लिए कंपनी ने इटली में आयोजित 2022 EICMA शो में अपने S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को शोकेस किया है। जानकारी के लिए बता दें कि ओला एस1 भारत में पहले से बेचा जाता आया है और इसमें सिंगल चार्ज पर 141 किमी की रेंज देखने को मिलती है।
2023 में शुरुआत कर सकती ओला
अपने प्लान के मुताबिक, इस शोकेस के बाद ओला यूरोप में 2023 की पहली तिमाही में अपनी शुरुआत करेगी। कंपनी ने घोषणा की है कि वह खुदरा बिक्री के लिए यूरोप के कई स्थानीय भागीदारों के साथ बातचीत कर रही है।
इसपर बात करते हुए ओला संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा, "ओला दुनिया के बाकी हिस्सों में ईवी सेगमेंट में मिसाल बनाने और भारत को EVs के लिए वैश्विक केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। EICMA यूरोप में हमारा पहला शोकेस है और हमें इस बाजार में ग्राहकों के लिए अपने S1 स्कूटर पेश करने पर बेहद गर्व है।"
Ola S1 के फीचर्स
ऑटो शो में शोकेस किए गए ओला S1 एक जबरदस्त स्पीड वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यह स्कूटर 95 किमी की टॉप स्पीड से चलायरे जाने के लिए सक्षम है। वहीं, इसे एक बार चार्ज करने पर 141 किलोमीटर की दूरी तक चलाया जा सकता है। S1 को 0 से 40 nकिमीप्रति घंटे की स्पीड तक पहुंचने में 3.8 सेकेंड का समय भी लगता है। इस स्कूटर को खरीदने के लिए ग्राहकों को 99,999 रुपये चुकाने होंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।