Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब नहीं खरीद पाएंगे Nissan की ये कार, कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट से हटाया

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Wed, 01 Mar 2023 09:44 AM (IST)

    Nissan Magnite Red Edition discontinue Nissan Magnite के Red Edition को आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया गया है। XV रेड XV टर्बो रेड और XV टर्बो सीवीटी रेड वेरीएंट्स को बंद कर दिया गया है। (जागरण फोटो)

    Hero Image
    अब नहीं खरीद पाएंगे, Nissan की ये धांसू कार...

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क।  Nissan Magnite के Red Edition को आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया गया है। आपको बता दें वाहन निर्माता कंपनी ने इस कार को जुलाई 2022 में लॉन्च हुई रेड एडिशन XV वेरिएंट पर बेस्ड थी, जिसका इंटिरियर रेड एक्सेंट में ऑफ़र होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nissan Magnite

    वहीं XV रेड, XV टर्बो रेड और XV टर्बो सीवीटी रेड वेरीएंट्स को बंद कर दिया गया है। अब इन वेरिएंट्स की जगह टॉप XV प्रीमियम के अंतर्गत XV प्रीमियम (O), XV प्रीमियम (O) कलर और प्रीमियम (O) टर्बो सीवीटी के तीन नए वेरिएंट पेश किए जाएंगे। अभी कंपनी द्वारा इन वेरिएंट्स के फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टैंडर्ड ट्रिम से 20,000 रुपये ये महंगी होगी।  

    Nissan Magnite इंजन

    निसान मैग्नाइट में 1.0-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है। दोनों इंजन में पांच-स्पीड मैनुअल को जोड़ा गया है, वहीं सीवीटी यूनिट टर्बो-पेट्रोल में भी उपलब्ध है। निसान ने हाल ही में मैग्नाइट की कीमत में 20,500 रुपए की बढ़ोतरी भी की थी। आपको बता दें कंपनी  जल्द ही  अपनी गाड़ियों को नए इमिशन नियम के तहत अपडेट करेगी।

    Nissan Magnite फीचर्स

    मैग्नाइट रेड एडिशन में आपको अपडेटेड और लेटेस्ट फीचर्स के तौर पर इसमें  बोल्ड बॉडी ग्राफिक्स, एक टेल डोर गार्निश और एक रेड कलर के एक खास बैज, नया फ्रंट ग्रिल, फ्रंट बंपर क्लैडिंग, व्हील आर्च और बॉडी साइड क्लैडिंग को जोड़ा गया है। लाइटिंग के लिये रेड एडिशन में एक LED फॉग लैंप और LED डे-टाइम रनिंग लैंप्स (DRLs) भी मिलता है।

    Nissan Magnite एक्सटीरियर

    इस कार के बाहरी लुक की बात करें तो इसके अंदर के भाग को भी रेड टच दिया गया है। इसका डैशबोर्ड में रेड एक्सेंट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 8.0 टचस्क्रीन, 7.0 पूर्ण टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। इसमें प्रीमियम रेड-थीम वाला फ्रंट बोर्ड, डोर साइड आर्मरेस्ट और सेंटर कंसोल पर रेड एक्सेंट भी दिया गया है।