New Yamaha MT-15 ट्विन LED हेडलाइट,155CC इंजन और 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ हुई पेश
Yamaha MT-15 यूजर्स के सामने पेश हो चुकी है। जापान की दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Yamaha ने इसे थाईलैंड में पेश किया है।
नई दिल्ली(ऑटो डेस्क)। Yamaha MT-15 यूजर्स के सामने पेश हो चुकी है। जापान की दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Yamaha ने थाईलैंड में इसे पेश किया है। यह बाइक साल 2015 में लॉन्च हुई 150सीसी M-Slaz की जगह लेगी। बाइक की डिजाइन Yamaha MT-09 से ली गई है।
MT-15 में MT-09 जैसी ही एग्रेसिव LED हेडलाइट और बेहतर लुक वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। Yamaha MT-15 में ट्विन -LED हेडलाइट सेटअप दिया गया है। वहीं, इसके पीछे सिंगल प्रोजेक्टर लैंप दिया गया है। इन सब के अलावा आपको MT-15 में पूरा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है।
पावर की बात करें तो इसमें R15 V3.0 जैसा 155सीसी इंजन दिया गया है। इसका सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड मोटर 10000 rpm पर 19.3PS और 8500rpm पर 15Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ पेश की गई है। इसके इंजन में वेरिएबल वैल्यू एक्शन (VVA) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे बाइक आम वर्जन के मुकाबले इंधन की कम खपत करता है।
यह बाइक भारत में लॉन्च होगी या नहीं इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, अगर ये बाइक भारत में लॉन्च होती है कि तो इसकी दिल्ली एक्सरूम 1.18 लाख रुपये हो सकती है।
यह भी पढ़ें:
Isuzu MU-X फेसलिफ्ट 16 अक्टूबर को भारत में होगी लॉन्च, जानें नए वर्जन में क्या होगा खास
TVS Apache RTR 160 की बंपर सेल, महज 6 महीने में बिकी 1 लाख से ज्यादा बाइक्स
Porsche 935 करीब 5.9 करोड़ रुपये की कीमत में हुई पेश, 691 BHP से मिलेगी सुपरफास्ट स्पीड