नई Maruti Suzuki Ertiga MPV के फीचर्स का हुआ खुलासा, 21 नवंबर को भारत में होगी लॉन्च
नई जेनरेशन की Maruti Suzuki Ertiga MPV भारत में 21 नवंबर 2018 को लॉन्च होगी
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। नई जेनरेशन की Maruti Suzuki Ertiga MPV भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी नई Ertiga MPV को 21 नवंबर 2018 को लॉन्च करेगी। इस साल यह कंपनी की तरफ से पेश की गई दूसरी नई जेनरेशन मॉडल है। इससे पहले कंपनी ने Swift के नए जेनरेशन को लॉन्च किया था।
6 साल पुरानी Ertiga की हर महीने औसतन 4500 कारें बिकती हैं। नई Ertiga, MPV के मौजूदा वर्जन को रिप्लेस करेगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Maruti Suzuki Ertiga मौजूदा जेनरेशन से ज्यादा बड़ी है। इससे पीछे की दो रो में आपको स्पेस मिलेगा। कार हल्की होगी लेकिन इसकी बॉडी मजबूत और सख्त होगी।
रिपोट्स की मानें तो नई Ertiga 4,395 मिलीमीटर बड़ी, 1,735 मिलीमीटर चौड़ी और 1,690 मिलीमीटर लंबी होगी। हालांकि इसके व्हीलबेस में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह 2,740 मिलीमीटर है, वहीं, जमीन से लंबाई को घटाकर 180 मिलीमीटर कर दिया गया है।
इसके एक्सटीरियर की बात करें तो Ertiga के फ्रंट सेक्शन में बड़ी क्रोम ग्रिल दी गई है, जिसमें क्रोम डिटेलिंग मिलेगी। इसके अलावा नए प्रोजेक्टर हेडलैप्स, नया बंपर, नए फॉगलैप्स और ब्लैक सी-शेप्ड क्लैडिंग मिलेगी।
नई Ertiga का लुक काफी शानदार है। इसकी नई वेस्टलाइन सबटल कैरेक्टर्स लाइन्स के साथ ऊपर दी गई है। नई Ertiga MPV में टर्न सिग्नल लाइट्स के साथ नए इलेक्ट्रिकली ऑपरेबल ORVMs पेयर्स दिए गए हैं। इसका क्रोम हैंगल और अलॉय व्हील इसके लुक को और निखारते हैं।
नई Ertiga में सबसे बड़ा बदलाव आपको इसके रियर में देखने को मिलेगा, जहां कार में नए Volvo जैसी LED टेललैंप्स डिजाइन दी गई है। इसके साथ शानदार लुक्स वाली LED स्टाप लैंप इसमें दी गई है। इसके अलावा आपको इसमें कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें:
बाहुबली के डायरेक्टर का Maruti Suzuki Omni से लेकर BMW 7 Series तक का सफर
पुतिन की Cortege Aurus दुश्मनों के लिए टैंक और दोस्तों के लिए 5 स्टार होटल है
अमिताभ बच्चन के गैरेज में रखी इन 7 कारों की कीमत सुन कर हैरान रह जाएंगे आप
TVS Jupiter Grande Vs Honda Activa 5G: कीमत और फीचर्स में कौन है बेहतर
गाड़ी की नंबर प्लेट में नहीं किया ये बदलाव तो 500 रुपये का जुर्माया या 3 महीने की होगी जेल