Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hyundai Santa Fe से 10 अगस्त को उठेगा पर्दा, जानिए किन बदलावों के साथ हो सकती है पेश

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 05:29 PM (IST)

    Hyundai Santa Fe को कंपनी 10 अगस्त को आधिकारिक तौर पर प्रदर्शित करने के लिए तैयार है। Hyundai Santa Fe के अपडेटेड वेरिएंट की बात करें तो ये अपने पिछले संस्करण की तुलना में बिल्कुल अलग दिखती है। नेक्स्ट जनरेशन Hyundai Santa Fe चौकोर और बॉक्सी लुक के साथ पेश की गई है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

    Hero Image
    नेक्स्ट जनरेशन Hyundai Santa Fe चौकोर और बॉक्सी लुक के साथ पेश की गई है।

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Hyundai ने अपनी Santa Fe SUV कार का खुलासा कर दिया है। दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी इसे 10 अगस्त को आधिकारिक तौर पर प्रदर्शित करने के लिए तैयार है। साथ ही, कार के बारे में कई विवरण भी सामने आने की उम्मीद है। इस दिन कंपनी Hyundai Santa Fe से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर सकती है। आइए, जान लेते हैं कि हुंडई की ये नई एसयूवी किन नई खासियतों के साथ देखी जा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई Hyundai Santa Fe में क्या खास?

    Hyundai Santa Fe के अपडेटेड वेरिएंट की बात करें, तो ये अपने पिछले संस्करण की तुलना में बिल्कुल अलग दिखती है। नेक्स्ट जनरेशन Hyundai Santa Fe चौकोर और बॉक्सी लुक के साथ पेश की गई है। इसमें एलईडी हेडलैम्प्स पर फंकी एच मोटिफ्स भी हैं। ऐसा कुछ हमने नई हुंडई एक्सटर में देखा है, जिसे कुछ हफ्ते पहले भारत में लॉन्च किया गया है।

    इस एसयूवी के पहिये भी कई आकार विकल्पों में उपलब्ध हो सकती है, जिनकी माप 18-21 इंच के बीच होगी। हालांकि, कंपनी द्वारा इससे संबंधित कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि 10 अगस्त को आधिकारिक तौर पर इसकी कई खासियतों का खुलासा किया जाएगा।

    नई Hyundai Santa Fe का पॉवरट्रेन

    कॉपर-कलर्ड Hyundai Santa Fe को ऑनलाइन प्रदर्शित किया गया था, जिसमें 2.5T और HTRAC बैज थे। इसे संभवतः टर्बोचार्ज्ड 2.5-लीटर चार-सिलेंडर इंजन और एक ऑल-व्हील ड्राइव पावरट्रेन के साथ पेश किया जा सकता है। आपको बता दें कि वर्तमान पीढ़ी की Hyundai Santa Fe टर्बोचार्ज्ड और गैर-टर्बोचार्ज्ड दोनों 2.5-लीटर इंजन के साथ उपलब्ध है।

    इसके अलावा, एसयूवी के हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट भी हैं। उम्मीद है कि नई पीढ़ी की एसयूवी भी पावरट्रेन विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ आएगी। तस्वीरों को देखकर लोगों की प्रतिक्रिया आई थी कि ये लॉन्च होने के बाद लुख क Land Rover Defender को टक्कर दे सकती है।