नई GST दर: Nexon, Brezza, XUV3XO, Alto, WagonR, Swift पर होगी बंपर बचत, देखें पूरा कैल्कुलेशन
भारत सरकार ने GST दरों में बदलाव किया है जिससे अब अधिकांश वस्तुओं पर 5% या 18% GST लगेगा। ऑटोमोबाइल उत्पादों पर GST 18% है। 1200 cc तक के पेट्रोल इंजन और 1500cc तक के डीजल इंजन वाली सब-4 मीटर कारों पर 18% GST लगेगा। नई दरों के बाद Maruti Brezza Tata Nexon और Mahindra XUV 3XO जैसे मॉडलों की कीमतों में कमी आने की संभावना है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार ने GST के दरों में बड़े बदलाव किए हैं। इन बदलावों के बाद से GST 4-स्लैब प्रणाली से 2-स्लैब प्रणाली में बदल गया है। देश में बिकने वाली अधिकांश चीजों पर अब 5% या 18% GST लगाया गया है और कई प्रोडक्ट को GST-मुक्त कर दिया गया है। वहीं, ऑटोमोबाइल के प्रोडक्ट पर लगने वाले अधिकांश वाहनों पर 18% GST लगाया गया है, जबकि पहले यह 28% + सेस थी।
सब-4 मीटर कारों पर 18% GST
नए GST दर के मुताबिक, उन सभी सब-4 मीटर कारों पर 18% GST लगाया गया है, जिनमें पेट्रोल इंजन 1,200 cc तक और डीजल इंजन की क्षमता 1,500cc तक मिलता है। इससे ऊपर की कारों पर 40 फीसद की जीएसटी लगाई गई है, जबकि पहले यह 45-50% था। बड़े वाहनों पर सेस को हटाकर, टैक्स ढांचे को सरल बनाने के लिए इसे लागू जीएसटी से बदल दिया गया है।
सबकॉम्पैक्ट SUV पर नई GST दर बाद नई कीमतें
सब-4m एसयूवी | वर्तमान कीमत रेंज (लाख रुपये में) | वर्तमान GST + सेस | नई GST + 0 सेस | संभावित कीमत रेंज (लाख रुपये में) | बचत (रुपये में) |
---|---|---|---|---|---|
Brezza Petrol | 8.69 - 13.98 | 45% (28% GST + 17% Cess) | 40% | 8.39 - 13.50 | 30 हजार से 48 हजार |
Nexon Petrol | 8.00 - 14.70 | 29% (28% GST + 1% Cess) | 18% | 7.32 - 13.44 | 68 हजार से 1.26 लाख |
Nexon Diesel | 10.00 - 15.60 | 31% (28% GST + 3% Cess) | 18% | 9.01 - 14.05 | 99 हजार से 1.55 लाख |
XUV 3XO Petrol | 7.99 - 15.80 | 29% (28% GST + 1% Cess) | 18% | 7.31 - 14.45 | 68 हजार से 1.35 लाख |
XUV 3XO Diesel | 9.99 - 14.99 | 31% (28% GST + 3% Cess) | 18% | 9.00 - 13.50 | 99 हजार से 149 लाख |
- सबकॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक Maruti Brezza में 1,500cc का पेट्रोल इंजन है। इस वजह से इस पर 40% की नई जीएसटी दर लगेगी। यह दर पहले के 45% (28% GST + 17% सेस) से कम है, जिससे ब्रेजा की कीमत में करीब 5% की कमी आ सकती है। ब्रेजा की कीमत में 30 हजार से 48 हजार रुपये तक की कमी हो सकती है, जिससे नई कीमत 8.39 लाख रुपये से लेकर 13.50 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
- इसी तरह से Tata Nexon और Mahindra XUV 3XO जैसी बाकी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी, जिनमें 1,200cc तक के पेट्रोल और 1,500cc तक के डीजल इंजन दिया जाता है। इस पर 18% जीएसटी लगेगा। पहले नेक्सॉन के पेट्रोल वेरिएंट पर 29% (28% GST + 1% सेस) और डीजल वेरिएंट पर 31% (28% GST + 3% सेस) टैक्स लगता था।
- नए GST दर लगने से नेक्सॉन डीजल की कीमत 99,000 रुपये से लेकर 1.55 लाख रुपये तक सस्ती हो सकती है। साथ ही XUV 3XO डीजल की कीमतों में 99,000 रुपये से लेकर 1.49 लाख रुपये तक की कमी हो सकती है।
हैचबैक पर नई GST दर बाद नई कीमतें
हैचबैक | वर्तमान कीमत रेंज (लाख रुपये में) | वर्तमान GST + सेस | नई GST + 0 सेस | संभावित कीमत रेंज (लाख रुपये में) | बचत (रुपये में) |
---|---|---|---|---|---|
Alto K10 | 4.23 - 6.21 | 29% (28% GST + 1% Cess) | 18% | 3.76 - 5.53 | 47 हजार से 68 हजार |
Tiago | 5.00 - 8.55 | 29% (28% GST + 1% Cess) | 18% | 4.45 - 7.61 | 55 हजार से 94 हजार |
WagonR | 5.79 - 7.62 | 29% (28% GST + 1% Cess) | 18% | 5.15 - 6.78 | 64 हजार से 84 हजार |
Swift | 6.49 - 9.65 | 29% (28% GST + 1% Cess) | 18% | 5.78 - 8.59 | 71 हजार से 1.06 लाख |
i20 | 7.51 - 11.25 | 29% (28% GST + 1% Cess) | 18% | 6.68 - 10.01 | 83 हजार से 1.24 लाख |
i20 N Line | 9.99 - 12.56 | 29% (28% GST + 1% Cess) | 18% | 8.89 - 11.18 | 1.10 लाख से 1.38 लाख |
- पहले की जीएसटी प्रणाली में, अधिकांश एंट्री-लेवल और प्रीमियम हैचबैक पर 29% (28% GST + 1% सेस) टैक्स लगता था। अब इन गाड़ियों पर 18% की फ्लैट दर पर टैक्स लगेगा। इसकी वजह से कई गाड़ियों की कीमत काफी ज्यादा सस्ती हो जाएगी।
- नए GST दर लगने के बाद मारुति स्विफ्ट की कीमत में 71,000 रुपसे से 1.06 लाख रुपये तक की कमी हो सकती है। साथ ही टाटा टियागो 55,000 रुपये से 94,000 रुपये तक सस्ती हो सकती है।
- हुंडई i20 की कीमत में 83,000 रुपये से 1.24 लाख रुपये तक की कमी हो सकती है, जबकि i20 N लाइन की कीमत में 1.10 लाख रुपये से 1.38 लाख रुपये तक तक की बड़ी कटौती हो सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।