Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यू जनरेशन यामाहा R25 की चल रही है टेस्टिंग, जानिये कब होगी लॉन्च और क्या होंगे खास फीचर

    By Pramod KumarEdited By:
    Updated: Fri, 10 Aug 2018 01:00 PM (IST)

    न्यू जनरेशन यामाहा YZF-R25 को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।

    नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। न्यू जनरेशन यामाहा YZF-R25 को अभी डेवलेप किया जा रहा है। पिछले कुछ समय से इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। माना जा रहा है कि इसे अगले साल पेश किया जाएगा। अब इंडोनेशिया में इसकी टेस्टिंग चल रही है। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस बाइक के बाद कंपनी YZF-R3 लाएगी, जो इसी प्लेटफॉर्म पर बना होगा। R3 को 2020 तक भारत में लॉन्च किया जाएगा और यह यहां अभी कंपनी के मौजूदा मॉडल को रिप्लेस करेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लीक हुई तस्वीरों में दिख रहा है कि नए R25 में कई कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें एलईडी हेडलाइट दी जा सकती है। हेडलैंप के बीच एयर इनटेक दिया जा सकता है। इसकी फेयरिंग के लुक में भी बदलाव किए गए हैं। नए मॉडल में फ्रंट में टेलीस्कॉपिक फोर्क को रिप्लेस कर गोल्ड फिनिश्ड यूएसडी फोर्क लगाए गए हैं। इसमें ब्रेक कैलिपर्स और फुल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया जा सकता है।

    इंजन

    इसमें 250cc पैरलल ट्वीन मोटर इंजन दिया जा सकता है। यह 35 bhp की पावर और 22.1 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसके मौजूदा मॉडल में यही इंजन लगा है। हालांकि, नए मॉडल में लगे इंजन की परफॉर्मेंस को बढ़ाया जाएगा. इसमें वैरिएबल वॉल्व एक्यूटेशन (VVA) टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। इसमें स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

    R3 में भी होंगे कई बदलाव

    इसके अलावा 2020 में लॉन्च होने वाले R3 में कई बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें 321 cc का पैरलल ट्वीन सिलेंडर लिक्वड कूल्ड इंजन होगा जो 41 bhp की पावर और 29.3 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसे R25 की लॉन्चिंग के बाद पेश किया जाएगा। इसे भारत में कावासाकी निंजा 400, केटीएम आरसी390 जैसी बाइक से चुनौती मिलेगी।

    R3 को सबसे पहले 2014 में भारत में लॉन्च किया गया था। तब से इसकी शानदार हैंडलिंग, दमदार इंजन और राइड एबिलिटी की वजह से काफी पंसद किया गया है। इसके न्यू जनरेशन मॉडल को अगले साल इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है भारत में इसे 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है।