Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni का आर्मी-थीम वाली Hummer चलाने का वीडियो वायरल, कस्टमाइजेशन की कीमत जान चौंक जाएंगे आप

    MS Dhoni Viral Video महेन्द्र सिंह धोनी फिर सुर्खियों में हैं इस बार उनकी कार Hummer के कारण। रांची की सड़कों पर धोनी को अपनी खास Hummer चलाते देखा गया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। यह Hummer आर्मी-थीम में मॉडिफाई की गई है जिस पर फाइटर जेट्स और टैंक बने हैं। इस Hummer की कीमत लगभग 75 लाख रुपये है।

    By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Sun, 24 Aug 2025 06:00 AM (IST)
    Hero Image
    MS Dhoni की आर्मी-थीम वाली Hummer सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका बल्ला नहीं बल्कि उनकी कार है। हाल ही में धोनी को रांची की सड़कों पर उनकी खास Hummer चलाते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह Hummer पूरी तरह से आर्मी-थीम में मॉडीफाई की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धोनी का Hummer चलाते वीडियो वायरल

    MS Dhoni की यह Hummer किसी आम SUV जैसी नहीं है। इसे खासतौर पर भारतीय सेना की थीम पर कस्टमाइज किया गया है। कार पर फाइटर जेट्स, टैंक, हेलिकॉप्टर और भारतीय सैनिकों की झलकियां बनाई गई हैं, जिससे इसका लुक बेहद दमदार और देशभक्ति से भरा नजर आता है। इस SUV का नंबर प्लेट JH01AB 7781 भी वीडियो में साफ दिख रहा है। धोनी का हमर चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

    भारतीय सेना से धोनी का स्पेशल कनेक्शन

    धोनी का भारतीय सेना के प्रति लगाव किसी से छुपा नहीं है। उन्हें 2011 में टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी गई थी। वह पैराशूट जंप ट्रेनिंग भी कर चुके हैं और कई मौकों पर सेना के अनुशासन और साहस से प्रेरणा लेने की बात कह चुके हैं। 2019 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने बलिदान बैज वाले ग्लव्स पहनकर भी अपनी भावनाएं जताई थीं।

    धोनी की मॉडीफाई Hummer की कीमत

    Hummer कस्टमाइजेशन की कीमत देख कर अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं कि यह कितनी खास है। धोनी की इस Hummer की कीमत करीब 75 लाख रुपये तक बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्मी थीम कस्टमाइजेशन के बाद इस पर लगभग 5 लाख रुपये का अतिरिक्त खर्च आया है। कार को 2024 में रांची स्थित एक डिटेलिंग स्टूडियो ने मॉडीफाई किया गया था।

    धोनी के पास जबरदस्त गाड़ियों का कलेक्शन

    धोनी हमेशा से ही कार और बाइक के शौकीन रहे हैं। उनकी गैराज में Hummer H2, Audi Q7, Jeep Grand Cherokee Trackhawk जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा उनके पास कई विंटेज कारें और मॉडिफाइड SUVs भी हैं, जिनमें Mahindra Scorpio भी शामिल है।