विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश की सबसे हाई-टेक एक्सप्रेसवे बनी समृद्धि महामार्ग, जानिए क्या-क्या मिल रही सुविधाएं

By Atul YadavEdited By:
Published: Sun, 11 Dec 2022 07:45 PM (IST)

इस प्रोजेक्ट को बनाने के लिए लिए 49250 करोड़ का बजट दिया गया है। यह आगामी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से भी ...और पढ़ें

देश की सबसे एडवांड एक्सप्रेसवे बनी समृद्धि महामार्ग
देश की सबसे एडवांड एक्सप्रेसवे बनी समृद्धि महामार्ग

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत की सबसे हाई-टेक-एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। 701 किलोमीटर लंबा मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे यात्रियों के लिए खुल गया है। इस एक्सप्रेसवे पर कई एडवांस सुविधाएं दी गई हैं, जो इसे भारत का सबसे हाई-टेक एक्सप्रेसवे बनाती है।

समृद्धि महामार्ग पर मिलेंगी ये एडवांस सुविधाएं

दावा किया जा रहा है कि समृद्धि महामार्ग तीन इंटरनेशनल और सात डोमेस्टिक एयरपोर्ट जुड़ा हुआ है। इस एक्सप्रेसवे से 10 जिले जुड़े हुए हैं। 701 किलोमीटर तक लंबी यह महामार्ग मुबंई और नागपुर को जोड़ती है। इस एक्सप्रेसवे पर जानवरों को रोड क्रॉस करने के लिए अलग व्यवस्था बनाई गई है।

हर 40-50 किलोमीटर पर मिलेगी ये व्यवस्था

समृद्धि महामार्ग पर हर 40-50 किलोमीटर के अंतराल पर रेस्ट एरिया, फूड प्लाजा, इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशंस लगाए गए हैं। एक्सप्रेसवे को शानदार बनाने और हरियाली के लिए इस पर 1268 पेड़ लगाने की भी योजना है।

गाड़ियों पर रखी जाएगी इस तरह से निगरानी

सेफ्टी के लिहाज से इस एक्सप्रेसवे पर इंट्रेग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) को लगाया गया है, जो गाड़ियों की स्पीड, लेन अनुशासन जैसी चीजों पर निगरानी रखता है। 

लगभग 50 हजार करोड़ का है प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट को बनाने के लिए लिए 49,250 करोड़ का बजट दिया गया है। यह आगामी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से भी जुड़ा होगा, जिसके अगले साल पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद ये आठ लेन वाला भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे हो जाएगा। वर्तमान में 18 घंटे से मुंबई और नागपुर के बीच यात्रा के समय को लगभग छह से सात घंटे कम कर देगा। इसकी गति सीमा 150 किलोमीटर होगी, जो मुंबई से औरंगाबाद तक यात्रा के समय को केवल चार घंटे तक कम कर देगी।

यह भी पढ़ें

कमर्शियल वाहन खरीदने के लिए किन कागजों की पड़ती है जरूरत, जानें क्या कुछ शर्तें होती हैं

Safest Car: देश की सबसे सुरक्षित डीजल कारों की लिस्ट, सेफ्टी को लेकर मिले हैं 5 स्टार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।