5 Most Deadliest Roads In India: देश की सबसे खतरनाक पहाड़ी सड़कें, एडवेंचर ट्रिप के लिए मानी जाती हैं खास
5 Most Dangerous Roads in India देश की पहाड़ी सड़कों की स्थिति सुधारने का काम हो रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मौजूदा समय में भी देश के अंदर कई खतरनाक सड़के हैं। अपने इस लेख में इनके बारे में ही जानने वाले हैं।(फाइल फोटो)।

नई, दिल्ली ऑटो डेस्क। हमारे देश को अपनी संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। देश के अलग-अलग छोरों पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन नजारे देखने को मिलते हैं। भारत में लगातार सड़कों की संख्या बढ़ रही है।
इसके साथ ही, देश की पहाड़ी सड़कों की स्थिति सुधारने का काम हो रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मौजूदा समय में भी देश के अंदर कई खतरनाक सड़के हैं। अपने इस लेख में इनके बारे में ही जानने वाले हैं। लिस्ट में Hindustan-Tibet road से लेकर Leh-Manali Highway तक शामिल है।
.jpg)
जोजिला पास, लेह
लेह ट्रिप अभी भी कई लोगों के लिए ड्रीम है, जिसे वो पूरा करने चाहते हैं। लद्दाख में जोजिला पास के नजारे आपको शानदार चट्टानी पहाड़ों, नदियों और खूबसूरत घाटियों से चकित कर सकते हैं। जमीन तल से 3,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह राजमार्ग लेह, कारगिल और कश्मीर को जोड़ता है। बारिश के मौसम में यहां भूस्खलन भी देखने को मिलता है।
हिंदुस्तान-तिब्बत रोड, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में स्थित Hindustan-Tibet road को सबसे घातक सड़कों में गिना जाता है। हिमालय पर बनी इस उबड़-खाबड़ सड़क पर गाड़ी चलाना लोगों के लिए आसान नहीं है। हालांकि, एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए इस हाईवे से गुजरना काफी रोमांचक अनुभव साबित हो सकता है, जो जीवन भर भुलाए नहीं भूलेगा।
तागलांग ला, लद्दाख
तागलांग ला को Tanglang La के नाम से भी जाना जाता है। लगभग 5,328 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये रोड बड़े-बड़े पहाड़ों के लुभावने दृश्य प्रस्तुत करता है। 2018 में इसकी स्ठिति में काफी सुधार किया गया था, हांलाकि अभी-भी कई जगह इसकी काफी खराब स्थिति है।
.jpg)
लेह-मनाली हाईवे, लद्दाख
अगर आप बाइक से रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो लेह-मनाली हाईवे आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। 428 किलोमीटर लंबा ये हाईवे देश के सबसे खतरनाक सड़कों में से एक है। Leh-Manali Highway हिमालय के सुंदर दृश्यों से भरा हुआ है और ये मनाली में सोलांग घाटी को स्पीति घाटी और लद्दाख में जांस्कर घाटी से जोड़ता है।
कोल्ली हिल्स रोड, तमिलनाडु
हिमालय से दूर तमिलनाडु में Kolli Hills Road भी देश की सबसे खतरनाक सड़कों में से एक है। रास्ते में कलप्पनैकेनपट्टी से शुरू होने वाली कच्ची सड़कें हैं। कोल्ली हिल्स पर कुल 70 सबसे घातक मोड़ हैं। वहीं इस हाईवे पर स्थित कोल्ली मलाई को दक्षिण का डेथ माउंटेन भी कहा जाता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।