विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Most Affordable Cars with ADAS: कम कीमत में तलाश रहे हैं एडास वाली कार? ये हैं बेस्ट ऑप्शन

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
Published: Tue, 26 Sep 2023 03:26 PM (IST)

Most Affordable Cars with ADAS अपने इस लेख में हम आपके लिए भारतीय बाजार में मौजूद ऐसी कारों की लिस्ट ...और पढ़ें

हम आपके लिए एडास फीचर से साथ कम कीमत में आने वाली कारों की लिस्ट लेकर आए हैं।
हम आपके लिए एडास फीचर से साथ कम कीमत में आने वाली कारों की लिस्ट लेकर आए हैं।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश में लगातार तकनीक का विकास हो रहा है और इसका असर घरेलू ऑटोमोबाइल बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। अपने इस लेख में हम आपके लिए भारतीय बाजार में मौजूद ऐसी कारों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो कम दाम में ADAS तकनीक के साथ आती हैं। हमारी सूची में Hyundai Venue से लेकर MG Astor शामिल हैं।

Hyundai Venue

हुंडई इंडिया ने हाल ही में अपडेटेड वेन्यू के साथ अपनी स्मार्टसेंस एडास लेवल 1 सुरक्षा तकनीक को शामिल किया है। ये एसएक्स (ओ) वेरिएंट से शुरू होती है, जिसकी कीमतें 12.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। ये एसयूवी लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन-अवॉइडेंस असिस्ट और लेन फॉलो असिस् फीचर्स के साथ आती है।

Honda City

Honda City के V वेरिएंट से ADAS सुरक्षा तकनीक मिलनी शुरू हो जाती है और इसकी कीमत 12.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं। सिटी में एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम शामिल है।

Hyundai Verna

Hyundai Verna के एसएक्स (ओ) ट्रिम्स से शुरू होने वाली एडास सुरक्षा तकनीक पेश की है, जिसकी कीमतें 14.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं। वर्ना में फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग एंड अवॉइडेंस, ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन वार्निंग, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन कीप एंड फॉलो असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- क्या है एडास (ADAS) तकनीक?

Honda Elevate

Honda Elevate में होंडा सेंसिंग ADAS सेफ्टी तकनीक भी मिलती है, जो विशेष रूप से टॉप-एंड ZX मॉडल में पेश की जाती है। इसकी कीमत 14.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। एलिवेट कई फीचर्स से लैस है। इसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

MG Astor

MG Astor के ADAS सुइट में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स ऑफर किए गए हैं। कंपनी इसके टॉप वेरिएंट पर एडास सुइट ऑफर करती है। इसकी कीमत 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।