MG ZS EV पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर, मिल रही 4.44 लाख रुपये की छूट
JSW MG Motor India ने भारत में छह साल पूरे होने पर MG ZS EV पर 4.44 लाख रुपये तक का डिस्काउंट घोषित किया है जिससे यह इलेक्ट्रिक SUV और भी किफायती हो गई है। इसमें 50.3 kWh की बैटरी है जो 461 किलोमीटर की रेंज देती है। यह 50 kW DC फास्ट चार्जर से 60 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। JSW MG Motor India के भारतीय बाजार में छह साल पूरे हो गए है। इस खास अवसर पर कंपनी अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV MG ZS EV पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। इस डिस्काउंट ऑफर की घोषणा के बाद यह और भी ज्यादा किफायती हो गई है। आइए जानते हैं कि MG ZS EV पर जून 2025 में कितना डिस्काउंट मिल रहा है और यह किन बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है।
MG ZS EV पर डिस्काउंट
वेरिएंट | पुरानी कीमत (₹) | नई कीमत (₹) | बचत (₹) |
---|---|---|---|
Executive (बेस) | 16,88,000 | 16,75,000 | 13,000 |
Excite Pro | 18,97,800 | 18,49,800 | 48,000 |
Exclusive Plus | 23,64,800 | 19,49,800 | 4,15,000 |
Essence (टॉप) | 24,93,800 | 20,49,800 | 4,44,000 |
एमजी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार पर 4.44 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। वहीं, इसके बेस वेरिएंट पर 13 हजार रुपये तक का डिस्ताउंट दिया जा रहा है।
MG ZS EV की बैटरी और रेंज
MG ZS EV में 50.3 kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है, जो इसके 2022 फेस्टलिफ्ट मॉडल में अपडेट मिलने के बाद मिला था। यह फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) सिस्टम के साथ 177 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। MG ZS EV की ARAI-प्रमाणित रेंज 461 किलोमीटर है, जो इसे भारतीय बाजार में सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUVs में से एक बनाती है। कंपनी इसके बैटरी पर 8 साल या 1.5 लाख किलोमीटर पर वारंटी देती है। यह 50 kW DC फास्ट चार्जर से 0-80% तक करीब 60 मिनट में चार्ज हो जाती है। साथ ही 7.4 kW AC चार्जर से जो होम वॉल बॉक्स चार्जर है से 0-100% चार्ज होने में करीब 8.5-9 घंटे का समय लगता है।
MG ZS EV के फीचर्स
इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, ऑटो एसी, पीएम 2.5 फिल्टर, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम सेटअप, फोन चार्जर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। पैसेंजर की सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती है। इसमें ADAS के लेन कीप असिस्ट, डिपार्चर वार्निंग, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग फीचर्स मिलते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।