MG की ये प्रीमियम कार और भी ज्यादा हो गई महंगी, कई बेहरीन फीचर्स से है लैस
MG मोटर ने मई 2025 में हेक्टर और हेक्टर प्लस की कीमतों में 27000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। हेक्टर 5-सीटर के पेट्रोल इंजन वर्जन की कीमत 25 हजार रुपये तक बढ़ाई गई है जबकि डीजल इंजन की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हेक्टर प्लस के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट में 27 हजार रुपये तक और डीजल वेरिएंट में 2 हजार रुपये तक की वृद्धि हुई है।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। MG मोटर ने मई 2025 में अपनी कई गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी की है। हाल ही में कंपनी ने Comet EV और Gloster की कीमत बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इनकी कीमतों में 1.50 लाख रुपये बढ़ोतरी हुई है। अब कंपनी ने अपनी सबसे प्रीमियम कार Hector और Hector Plus की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इन दोनों की कीमतों में 27,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। आइए हेक्टर के किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है?
MG Hector (5-Seater)
एमजी हेक्टर 5-सीटर दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाता है, जो 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 2-लीटर डीजल इंजन है। इसका 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 143 PS की पावर जनरेट करता है। यह मैनुअल और CVT दोनों ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाता है। 2-लीटर डीजल इंजन 170 PS की पावर जनरेट करता है। इसे केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही पेश किया जाता है। इसके पेट्रोल इंजन वर्जन की कीमत में 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है और इसके डीजल इंजन वर्जन की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
वेरिएंट | पुरानी कीमत (रुपये में) | नई कीमत (रुपये में) | कीमतों में अंतर (रुपये में) |
1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन | |||
Style MT | 14 लाख | 14.25 लाख | + 25,000 |
Shine Pro MT | 16.74 लाख | 16.99 लाख | + 25,000 |
Shine Pro CVT | 17.72 लाख | 17.97 लाख | + 25,000 |
Select Pro MT | 18.08 लाख | 18.33 लाख | + 25,000 |
Select Pro CVT | 19.34 लाख | 19.59 लाख | + 25,000 |
Smart Pro MT | 19.07 लाख | 19.32 लाख | + 25,000 |
Sharp Pro MT | 20.61 लाख | 20.86 लाख | + 25,000 |
Sharp Pro CVT | 21.82 लाख | 22.07 लाख | + 25,000 |
Sharp Pro Blackstorm CVT | 22.14 लाख | 22.39 लाख | + 25,000 |
Sharp Pro Snowstorm CVT | 22.14 लाख | 22.39 लाख | + 25,000 |
Savvy Pro CVT | 22.89 लाख | 23.14 लाख | + 25,000 |
2-लीटर डीजल इंजन | |||
Shine Pro MT | 18.58 लाख | 18.58 लाख | कोई अंतर नहीं |
Select Pro MT | 19.62 लाख | 19.62 लाख | कोई अंतर नहीं |
Smart Pro MT | 20.61 लाख | 20.61 लाख | कोई अंतर नहीं |
Sharp Pro MT | 22.25 लाख | 22.25 लाख | कोई अंतर नहीं |
Sharp Pro Blackstorm MT | 22.57 लाख | 22.57 लाख | कोई अंतर नहीं |
Sharp Pro Snowstorm MT | 22.57 लाख | 22.57 लाख | कोई अंतर नहीं |
MG Hector Plus (6- और 7-Seater)
हेक्टर प्लस के 6- और 7-सीटर को 5-सीटर वर्जन वाले इंजन के साथ ही पेश किया जाता है। इसके टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की कीमत में 27 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है और इसके डीजल वेरिएंट की कीमत में दो हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
वेरिएंट | पुरानी कीमत (रुपये में) | नई कीमत (रुपये में) | कीमतों में अंतर (रुपये में) |
6-सीटर वाली 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन | |||
Sharp Pro MT | 21.35 लाख | 21.62 लाख | + 27,000 |
Sharp Pro CVT | 22.60 लाख | 22.87 लाख | + 27,000 |
Savvy Pro CVT | 23.67 लाख | 23.94 लाख | + 27,000 |
6-सीटर वाली 2-लीटर डीजल इंजन | |||
Style MT | 17.50 लाख | 17.50 लाख | कोई अंतर नहीं |
Smart Pro MT | 21.86 लाख | 21.86 लाख | कोई अंतर नहीं |
Sharp Pro MT | 23.09 लाख | 23.11 लाख | + 2,000 |
Sharp Pro Blackstorm MT | 23.41 लाख | 23.43 लाख | + 2,000 |
Sharp Pro Snowstorm MT | 23.41 लाख | 23.43 लाख | + 2,000 |
7-सीटर वाली 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन | |||
Select Pro MT | 18.85 लाख | 19.10 लाख | + 25,000 |
Select Pro CVT | 20.11 लाख | 20.36 लाख | + 25,000 |
Sharp Pro MT | 21.35 लाख | 21.62 लाख | + 27,000 |
Sharp Pro CVT | 22.60 लाख | 22.87 लाख | + 27,000 |
Sharp Pro Blackstorm CVT | 22.92 लाख | 23.19 लाख | + 27,000 |
Sharp Pro Snowstorm CVT | 22.92 लाख | 23.19 लाख | + 27,000 |
Savvy Pro CVT | 23.67 लाख | 23.94 लाख | + 27,000 |
7-सीटर वाली 2-लीटर डीजल इंजन | |||
Style MT | 17.50 लाख | 17.50 लाख | कोई अंतर नहीं |
Select Pro MT | 20.57 लाख | 20.57 लाख | कोई अंतर नहीं |
Smart Pro MT | 20.96 लाख | 20.96 लाख | कोई अंतर नहीं |
Sharp Pro MT | 22.83 लाख | 22.85 लाख | + 2,000 |
Sharp Pro Blackstorm MT | 23.20 लाख | 23.22 लाख | + 2,000 |
Sharp Pro Snowstorm CVT | 23.20 लाख | 23.22 लाख | + 2,000 |
यह भी पढ़ें- MG Motor की दो गाड़ियां हुई महंगी, 1.51 लाख रुपये तक कीमत बढ़ी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।