मर्सिडीज़ की नई ई-क्लास हुई हिट, मिली 500 से ज्यादा बुकिंग
मर्सिडीज़ बेंज इंडिया ने हाल ही में अपनी नई लक्ज़री कार ई-क्लास को लॉन्च किया था। इस कार को अब तक 500 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं।
नई दिल्ली: मर्सिडीज़ बेंज इंडिया ने हाल ही में अपनी नई लक्ज़री कार ई-क्लास को लॉन्च किया था। इस कार को अब तक 500 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। नई ई-क्लास का प्रोड्क्शन कंपनी के पुणे के चाकण प्लांट में किया जा रहा है। नई ई-क्लास की मुंबई में एक्स शो रूम कीमत 56.15 लाख रूपए और 69.47 लाख रूपए रखी गई है। इस कार की खासियत इसका लॉन्ग व्हीलबेस है। मर्सिडीज बेंज, ई-क्लास की दुनियाभर में 13 मिलियन यूनिट्स बेच चुकी है और यह कार कंपनी की बेस्ट सेलर सेडान कार है।
नई मर्सिडीज़ ई-क्लास को दो वेरिएंट E200 (पेट्रोल) और E350D (डीज़ल) में है। इसके पेट्रोल वर्जन में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन लगा है जो 187PS की पावर और 300NM का टॉर्क देता है। सिर्फ 8.5 सेकंड में यह कार 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
इसके अलावा नई ई-क्लास के डीज़ल वर्जन में 3.0 लीटर का V6 इंजन मिलेगा, जो 262PS की पॉवर और 620NM का टॉर्क देगा। कार की टॉप स्पीड 250 kmph है। वही 100 की रफ्तार पकड़ने के लिए कार को महज 6.6 सेकंड का टाइम लगता है। दोनों ही कारों में 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा, और यह पिछले पहियों पर पावर सप्लाई करेगा।
मनोरंजन के लिए नई ई-क्लास में 13 सराउंड साउंड स्पीकर वाला बर्मस्टर का ऑडियो सिस्टम मिलेगा। इस में एस-क्लास वाला 12.3 इंच का इंफोटेंमेंट सिस्टम भी दिया गया है। इन के अलावा 64 कलर वाली एंबियंट लाइटिंग और स्टीयरिंग व्हील पर टच सेंसटिव कंट्रोल दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए कार में 7 एयरबैग्स शामिल किये गए हैं। कार में एडजस्टेबल एयर सस्पेंशन दिया गया है।
इस इस सस्पेंशन के साथ लिफ्ट मोड दिया गया है, यह फीचर कार को ऊंचा उठा देगा और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 15 एमएम तक बढ़ जाएगा। नई ई-क्लास पहले की तुलना में अब 43mm ज्यादा लम्बी हुई है जबकि इसका व्हीलबेस भी पहले से 65mm ज्यादा किया गया है।
ई-क्लास अभी तक केवल चीन में लेफ्ट हैंड ड्राइव वर्जन में ही उपलब्ध थी। भारत पहला देश है जहां लम्बे व्हीलबेस वाली ई-क्लास राइट हैंड ड्राइव वर्जन में मिलेगी। नई ई-क्लास का सीधा मुकाबला Bmw 5 सीरिज, ऑडी A6, जगुआर xf और वोल्वो S90 से होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।