विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या मारुति की आइकॉनिक Zen की फिर से होगी वापसी, जानिये बड़ी बातें

By Bani KalraEdited By:
Published: Wed, 19 Sep 2018 09:20 AM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 08:06 AM (IST)

कार मार्किट में ऐसी ख़बरें आ रही हैं कि मारुति सुजुकी Zen की भारत में फिर से वापसी हो सकती है।

क्या मारुति की आइकॉनिक Zen की फिर से होगी वापसी, जानिये बड़ी बातें
क्या मारुति की आइकॉनिक Zen की फिर से होगी वापसी, जानिये बड़ी बातें

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। 23 अक्टूबर को हुंडई अपनी फ्लैगशिप कार सेंट्रो को फिर से भारत में लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इस सेंट्रो को लेकर लोगों ने अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, अब कार मार्किट में ऐसी ख़बरें आ रही हैं कि मारुति सुजुकी Zen की भारत में फिर से वापसी हो सकती है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि मार्किट की जरूरत और ट्रेंड को देखते हुए मारुति zen को छोटी क्रॉसओवर या कॉम्पैक्ट SUV की शक्ल दे सकती है। खबर यह भी है की मारुति एक नई छोटी SUV पर भी काम कर रही है लेकिन इसके बारे मेबहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में यह कहना काफी जल्दबाजी भरा होगा की नया मॉडल Zen होगा।

1990 के दौर में मारुति की Zen काफी लोकप्रिय कार रही है थी। उस समय Zen नाम ही काफी बड़ा माना जाता था मार्किट में भी इस कार ने लम्बे समय तक राज किया था। लेकिन बाद में जो इस कार में बदलाव किये गये वो वो ग्राहकों को पसंद नहीं आये। मारुति ने Zen को 16 साल तक बेचा था। अब देखना होगा कि कब तक नई Zen भारत में वापसी करेगी।

आने वाले समय में कार निर्माता कंपनियां अपने लाइनअप को BS-VI एमिशन नॉर्म्स के हिसाब से सेट कर रही हैं और साथ ही इलेक्ट्रिक कारें लाने पर निवेश कर रही हैं। अप्रैल 2020 तक देश में BS-VI मानकों के अनुरूप कारें मिलेंगी। मारुति सुजुकी भी तय समय के अंदर इस काम को अंजाम देगी।

इस फेस्टिव सीजन में भी मारुति नई अर्टिगा को लॉन्च करने की तैयारी में है। उसके बाद Wagon R का नया अवतार लॉन्च किया जाएगा ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।