Maruti Swift ने भारत में पूरे किए 20 साल, जानिए कैसा रहा 2005 से अब तक का सफर
2005 में लॉन्च होकर Maruti Swift ने भारतीय हचबैक सेगमेंट में धमाकेदार शुरुआत की। इसका चौथा जनरेशन साल 2024 में लॉन्च किया गया है। आइए विस्तार में मारुति स्विफ्ट के 2005 से लेकर अब तक के सफर के बारे में जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सहसे पॉपुलर हैचबैक कारों में से एक Maruti Swift ने देश की सड़कों पर अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। इसे भारतीय बाजार में सबसे पहले साल 2005 में लॉन्च किया गया था। तब से लेकर अब तक इसके चार जनरेशन आ चुके हैं। इसे हर जनरेशन के साथ अपडेट किया गया है। आइए जानते हैं कि मारुति स्विफ्ट की 20 वर्षों के सफर के बारे में।
पहली जनरेशन (2005)
Maruti Swift की शुरुआत साल 2005 में हुई थी। उस समय इसकी डिजाइन भारतीय बाजार के लिए एकदम नई थी। इसे शुरुआत में 1.3 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आई थी। इस जनरेशन में सस्पेंशन थोड़ा सख्त और रियर सीट स्पेस कम था, लेकिन इसके बावजूद इसकी बिक्री ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे।
दूसरी जनरेशन (2011)
इसकी दूसरी जनरेशन साल 2011 में लॉन्च हुई थी। इस बार इसका साइज बड़ा और रियर सीट का स्पेस भी बढ़ाया गया है। इसके सस्पेंशन को भी बेहतर बनाया गया है, ताकि राइड क्वालिटी स्मूद हो सके। दूसरी जनरेशन में 1.2 लीटर K-सीरीज पेट्रोल और पहले वाला 1.3 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जिससे परफॉर्मेंस और माइलेज को बेहतर कर दिया गया था।
तीसरी जनरेशन (2018)
Maruti Swift के तीसरे जनरेशन को साल 2018 में लॉन्च किया गया था। तब इसे HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड थी। इसका डिजाइन ज्यादा मॉडर्न था, जिससे माइलेज और ड्राइविंग परफॉर्मेंस दोनों में सुधार हुआ। इसमें पहली बार ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया था और यह फीचर्स पेट्रोल और डीजल दोनों में दी गई थी। इस जनरेशन से इसमें मिलने वाले 1.3 लीटर डीजल इंजन को हटा दिया गया।
चौथी जनरेशन (2024)
नई जनरेशन की Maruti Swift को साल 2024 में लॉन्च किया गया था। इसमें नया 1.2 लीटर Z-सीरीज तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे पुराने 4-सिलेंडर K-सीरीज की जगह आया है। अब इसका माइलेज 25.75 kmpl तक पहु्च गया है।
Maruti Swift की कीमत
नई जनरेशन की मारुति स्विफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर 9.65 लाख रुपये तक है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Grand i10 Nios और Tata Tiago से होता है।
यह भी पढ़ें- नई Honda City Sport भारत में लॉन्च, स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस से है लैस
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।