Maruti Suzuki ने साल 2023 में की 20 लाख से अधिक यूनिट की बिक्री, जमकर हुआ एक्सपोर्ट
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने दिसंबर महीने में 1.06 लाख यूनिट्स की बिक्री की और उसी महीने में 26884 यूनिट्स का निर्यात किया जो कि दिसंबर 2022 के आंकड़ों की तुलना में 1.28 प्रतिशत कम है। ऑल्टो के-10 और एस-प्रेसा दो एंट्री-लेवल मिनी कारों को संयुक्त रूप से 2022 के दिसंबर में 9765 यूनिट की तुलना में केवल 2557 खरीदार मिले।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki ने सोमवार को घोषणा की कि उसने कैलेंडर वर्ष 2023 में 20 लाख से अधिक यूनिट सेल की हैं और यह 12 महीने की अवधि में अब तक की सबसे अधिक बिक्री है। इस आंकड़े में घरेलू भारतीय बाजार में बिक्री और 2.69 लाख यूनिट का निर्यात भी शामिल है। आइए, कंपनी द्वारा पेश किए गए आंकड़ो के बारे में जान लेते हैं।
Maruti Suzuki की बिक्री में मामूली गिरावट
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने दिसंबर महीने में 1.06 लाख यूनिट्स की बिक्री की और उसी महीने में 26,884 यूनिट्स का निर्यात किया, जो कि दिसंबर 2022 के आंकड़ों की तुलना में 1.28 प्रतिशत कम है। 2023 की शुरुआत में लॉन्च की गई फ्रोंक्स क्रॉसओवर एसयूवी की लोकप्रियता में भी बड़ा इजाफा हुआ है, भले ही कंपनी की ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी पेशकशें उतनी मजबूती से आगे नहीं बढ़ रही हैं जितनी पहले हुआ करती थीं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार ने Electric Vehicle Policy को 31 मार्च 2024 तक बढ़ाया, ग्राहकों को मिलता रहेगा सब्सिडी का लाभ
एंट्री-लेवल मिनी कारों न किया निराश
ऑल्टो के-10 और एस-प्रेसा, दो एंट्री-लेवल मिनी कारों को संयुक्त रूप से 2022 के दिसंबर में 9,765 यूनिट की तुलना में केवल 2,557 खरीदार मिले। बलेनो, सेलेरियो, इग्निस वैगनआर और स्विफ्ट जैसी कॉम्पैक्ट कारों का संयुक्त प्रदर्शन भी 2022 के दिसंबर में 57,502 यूनिट से घटकर पिछले महीने केवल 45,741 रह गया है। वहीं, यूटिलिटी व्हीकल्स की भी मांग बढ़ी है। इसमें अर्टिगा, एक्सएल6 और इनविक्टो जैसे मॉडल शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।