Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Grand Vitara को मिले नए शानदार कलर, Sigma और Delta वेरिएंट्स में मिलेंगे ये ऑप्शन

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 12:54 PM (IST)

    Maruti Grand Vitara के सिग्मा डेल्टा और डेल्टा+ वेरिएंट्स में नए रंग विकल्प पेश किए हैं। सिग्मा वेरिएंट में अब नेक्सा ब्लू ग्रैंड्योर ग्रे और पर्ल मिडनाइट ब्लैक रंग भी मिलेंगे जो पहले केवल आर्कटिक व्हाइट में उपलब्ध था। डेल्टा और डेल्टा+ वेरिएंट्स में पर्ल मिडनाइट ब्लैक रंग जोड़ा गया है। इन नए कलर वेरिएंट्स की बुकिंग 21 अगस्त से शुरू हो चुकी है।

    Hero Image
    Maruti Grand Vitara को नए कलर ऑप्शन मिले।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। मारुति ने हाल ही में Nexa की 10वीं सालगिरह के सेलेब्रेशन के रूप में Maruti Grand Vitara का फैंटम ब्लैक एडिशन लॉन्च किया था। अब कंपनी ने Maruti Grand Vitara के Sigma, Delta और Delta+ वेरिएंट में नए कलर ऑप्शन को लेकर आया गया है। इन कलर ऑप्शन को लेकर इसके लिए और भी स्कीम को बढ़ा दिया गया है। इन नए कलर वेरिएंट्स की बुकिंग 21 अगस्त से शुरू हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Grand Vitara के नए कलर

    • ग्रैंड विटारा के बेस सिग्मा वेरिएंट में तीन नए कलर ऑप्शन को सामिल किया गया है। यह तीनों मोनोटोन कलर हैं, जो नेक्सा ब्लू, ग्रैंड्योर ग्रे और पर्ल मिडनाइट ब्लैक है। पहले सिग्मा वेरिएंट को केवल केवल आर्कटिक व्हाइट ऑप्शन में ऑफर किया जाता था। अब इसे कुल चार कलर ऑप्शन में ऑफर किया जाएगा।
    • डेल्टा और डेल्टा प्लस वेरिएंट्स में पर्ल मिडनाइट ब्लैक को एक नए कलर ऑप्शन को शामिल किया गया है। इसके अलावा बाकी वेरिएंट के साथ डेल्टा और डेल्टा प्लस वेरिएंट्स में अब कुल सात कलर ऑप्शन हो गए हैं। पहले Grand Vitara को नेक्सा ब्लू, स्प्लेंडिड सिल्वर, ओपुलेंट रेड, ग्रैंड्योर ग्रे, आर्कटिक व्हाइट और चेस्टनट ब्राउन कलर ऑप्शन में पेश किया जाता था।

    कब से शुरू होगी डिलीवरी?

    Maruti Grand Vitara के नए कलर वेरिएंट की डिलीवरी की तारीख की भी घोषणा भी कर दी गई है। डेल्टा वेरिएंट के लिए नया ब्लैक कलर अगस्त 2025 के अंत तक उपलब्ध होगा। सिग्मा वेरिएंट के लिए नए कलर सितंबर के मध्य से उपलब्ध होंगे। डुअल-टोन ऑप्शन कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में काफी लोकप्रिय हैं, क्योंकि वे गाड़ी को स्पोर्टी लुक देते हैं। ग्रैंड विटारा में आर्कटिक व्हाइट के साथ ब्लैक, स्प्लेंडिड सिल्वर के साथ ब्लैक और ओपुलेंट रेड के साथ ब्लैक जैसे डुअल-टोन ऑप्शन मिलते हैं।

    कितनी है कीमत?

    Maruti Grand Vitara के नए कलर ऑप्शन की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसके सिग्मा MT वेरिएंट की शुरुआती कीमत 11.42 लाख रुपये है। डेल्टा MT और डेल्टा AT की कीमत क्रमशः 12.53 लाख रुपये और 13.93 लाख रुपये है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ऑप्शन वाला डेल्टा प्लस वेरिएंट 16.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जो मारुति ग्रैंड विटारा का सबसे किफायती स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट है।

    यह भी पढ़ें- Maruti Grand Vitara का PHANTOM BLAQ Edition हुआ पेश, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड सीट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे