विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

September 2026 में Maruti Baleno बनी सबसे पसंदीदा गाड़ी, Top 5 में शामिल हुईं और कौन सी कारें

Published: Mon, 12 Oct 2026 07:00 PM (IST)

भारतीय बाजार में September 2026 में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों की लिस्‍ट जारी हो गई है। बीते ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर साल लाखों वाहनों की बिक्री की जाती है, जिनमें बड़ा योगदान यात्री कारों का भी होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान देशभर में किस गाड़ी की सबसे ज्‍यादा मांग रही है। Top 5 कारों में किस निर्माता की कौन सी गाड़ी शामिल हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

पहले नंबर पर आई Maruti Baleno

मारुति की ओर से बलेनो को हैचबैक कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली इस कार की बीते महीने के दौरान सबसे ज्‍यादा मांग रही है। बीते महीने इस कार की 25392 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि बीते साल इसी अवधि के दौरान यह संख्‍या 13173 यूनिट्स की थी।

दूसरे नंबर पर रही Tata Nexon

टाटा की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में नेक्‍सन की बिक्री की जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान इस एसयूवी की भी काफी ज्‍यादा मांग रही है। यह टॉप-5 लिस्‍ट में दूसरे पायदान पर आई है। इसकी 20456 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने हुई है। जबकि 2025 की अवधि में यह संख्‍या 22573 यूनिट्स की थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस में गिरावट के बाद भी यह दूसरे नंबर पर रही है।

तीसरे नंबर पर आई Tata Punch

टाटा की ओर से पंच को भी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। बीते महीने इस एसयूवी की 20333 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान यह संख्‍या 15891 यूनिट्स की थी।

अगले नंबर पर आई Maruti Fronx

मारुति की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में फ्रॉन्‍क्‍स की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से देश भर में इसकी 19282 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने में हुई है। 2025 की इसी अवधि के दौरान इसकी 13767 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Top 5 में शामिल हुई Maruti Wagon R

मारुति की ओर से वैगन आर कार को भी भारतीय बाजार में कई सालों से ऑफर किया जा रहा है। बीते महीने भी इस कार की काफी मांग रही है। जानकारी के मुताबिक बीते महीने इसकी 18835 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान यह संख्‍या 15388 यूनिट्स की थी।

यह भी पढ़ें- जल्‍द लॉन्‍च होगी Toyota Glanza Facelift, हो सकते हैं कौन से बदलाव?